निगम मुख्यालय में हरियाली तीज महोत्सव की धूम

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 11:12 PM (IST)
निगम मुख्यालय में हरियाली तीज महोत्सव की धूम

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी दिल्ली नगर निगम और महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर मीनाक्षी द्वारा दीप जलाकर की गई। महोत्सव में कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं निगम स्कूलों की अध्यापिकाओं ने गुजराती लोक गीत एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा महिला पार्षदों ने भी तीज महोत्सव में जमकर ठुमके लगाए। महोत्सव में मौजूद सभी अतिथियों ने जमकर कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

हरियाली तीज विशेष रूप से महिलाओं का पर्व माना जाता है। इसलिए निगम मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। यहां पर उपस्थित सभी महिला पार्षदों ने अपनी पसंदीदा चूड़ियां पहनकर, हाथों में मेंहदी भी लगवाई, जिसका तीज महोत्सव को लेकर विशेष रूप से निगम मुख्यालय में इंतजाम कराया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की उपाध्यक्ष ऊषा देवयानी ने की। कार्यक्रम में महिला पार्षदों की नृत्य प्रस्तुति को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। महोत्सव के समापन के बाद महापौर सहित सभी महिला पार्षदों ने सावन के गीत गाकर झूले का आनंद लिया।

chat bot
आपका साथी