पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 09:13 PM (IST)
पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : अप्रैल में ही राजधानी में जगह-जगह पानी की समस्या ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। पानी की समस्या से त्रस्त कापसहेड़ा गांव की महिलाओं ने नजफगढ़ स्थित जल बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपने आक्रोश का इजहार किया। महिलाओं का कहना था कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।

कापसहेड़ा से करीब 50 महिलाएं टैंपो में सवार होकर नजफगढ़ जल बोर्ड कार्यालय पहुंचीं। इनके साथ पुरुष भी थे, लेकिन विरोध की कमान महिलाओं ने संभाल रखी थी। महिलाओं ने जल बोर्ड कार्यालय के बाहर नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कापसहेड़ा गांव स्थित गली संख्या चार में करीब एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। समस्या के बावत अनेक बार जल बोर्ड अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन किसी ने कुछ भी करना मुनासिब नहीं समझा। अंत में महिलाओं ने नजफगढ़ में बैठे जल बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मिलने का फैसला लिया।

समस्या का कारण

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंप ऑपरेटर जानबूझकर उनकी गली में आने वाली पाइपलाइन को अवरुद्ध कर देता है। इसके अलावा कई बार पंप हाउस में लगी मोटर खराब हो जाती है, जो कई-कई दिनों तक ठीक नहीं होती। वहीं मोटर की क्षमता कम होने के कारण यह अधिक मात्रा में पानी भी नहंी खींच पाता है।

खरीदना पड़ता है पानी

पानी नहीं आने के कारण लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं, जो लोग ऐसा नहीं कर सकते वे दूर-दूर से पानी भरकर लाते हैं।

कोट्

जो भी समस्या है उससे जुड़ी जानकारी लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

संजम चीमा, सलाहकार

जनसंपर्क, दिल्ली जल बोर्ड

chat bot
आपका साथी