मुख्य मार्गो के कार्य से हटेंगी महिला सफाईकर्मी

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 11:16 PM (IST)
मुख्य मार्गो के कार्य से हटेंगी महिला सफाईकर्मी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

नगर निगम दक्षिणी ने महिला सफाईकर्मियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें मुख्य मार्ग के सफाई कार्य से अलग करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में सोमवार को नगर निगम दक्षिणी के सहायक आयुक्त नागेश कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से महिला सफाईकर्मियों को मुख्य मार्गो के सफाई कार्य में न लगाया जाए। महिला सफाईकर्मियों के लिए यह मांग लंबे समय से उठ रही थी। महिला सफाईकर्मी भी इस बात की शिकायत कर चुकी थीं कि मुख्य मार्र्गो पर सफाई कार्य करने में उन्हें परेशानी होती है। इसके चलते उन्हें कालोनियों के अंदर के सफाई कार्य में लगाया जाए। महिला सफाईकर्मियों के समर्थन में सफाईकर्मियों के विभिन्न संगठन भी इस बात को उठा रहे थे।

chat bot
आपका साथी