World Cup 2019 Pak vs WI: क्रिस गेल ने बनाया छक्‍कों का रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स

World Cup 2019 Pak vs WI क्रिस गेल ने वर्ल्‍ड कप में सर्वाधिक छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में अब उनसे पीछे दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स हैं।

By Rizwan MohammadEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 06:20 PM (IST)
World Cup 2019 Pak vs WI: क्रिस गेल ने बनाया छक्‍कों का रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स
World Cup 2019 Pak vs WI: क्रिस गेल ने बनाया छक्‍कों का रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स

नई दिल्‍ली, जेएनएन। वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल वर्ल्‍ड कप खेलते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पाकिस्‍तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में क्रिस गेल दूसरा छक्‍का लगाते ही इस रिकॉर्ड के हकदार बन गए। वर्ल्‍ड कप में सर्वाधिक छक्‍के लगाने के मामले में गेल से पीछे अब दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स हैं।

ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल को लंबे लंबे छक्‍के मारने के लिए जाना जाता है। इस बल्‍लेबाज से दुनिया भर के गेंदबाज खौफ खाते हैं। इस सीनियर खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब तक 289 वनडे मैचों की 283 इनिंग्‍स में ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर 10151 रनों का पहाड़ खड़ा किया है। क्रिस गेल ने 25 शतक और 51 अर्द्धशतक जमा चुके हैं।

World Cup 2019 IND vs SA:भारतीय टीम इस 'हथियार' से दक्षिण अफ्रीका को हराएगी, वीडियो में दिखी खास तैयारी 

इंग्‍लैंड और वेल्‍स में खेले जा रहे 12वें विश्‍वकप में क्रिस गेल ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पाकिस्‍तान के खिलाफ चल रहे मैच में ओपनिंग करने उतरे क्रिस गेल ने शानदार तरीके से दो सिक्‍स जड़े। इन सिक्‍सर के लगते ही वह वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने वाले बल्‍लेबाज बन गए। पाकिस्‍तान के साथ मैच में क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करते हुए 34 बॉल पर शानदार 50 रन ठोके। 11वें ओवर में क्रिस गेल ने अपना विकेट गंवा दिया। वो अर्धशतक लगाकर आउट हुए। इस मैच में गेल ने 3 छक्‍के जड़े।
 

Chris Gayle has now hit more sixes than anyone in Cricket World Cup history! #CWC19 pic.twitter.com/j4SG3UCzBP — Cricket World Cup (@cricketworldcup) May 31, 2019

अब तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल वर्ल्‍ड कप में सर्वाधिक 40 छक्‍के जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनके पीछे अब दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स के वर्ल्‍ड कप में कुल 37 छक्‍के हैं। सर्वाधिक छक्‍के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर सन्‍यास ले चुके ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व कप्‍तान रिकी पॉन्टिंग हैं। उनके नाम कुल 31 छक्‍के दर्ज हैं।

World Cup 2019 WI vs Pak:वेस्‍टइंडीज के इन खिलाडि़यों से डरती हैं विपक्षी टीमें, आज पाकिस्‍तान को सबक सिखाने को तैयार

वर्ल्‍ड कप की रोचक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी