रोमांचक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 3 रन से हराया

बे ओवल मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 3 रन से मात दे दी है। इसके साथ ही इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

By ShivamEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2016 03:15 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2016 04:31 PM (IST)
रोमांचक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 3 रन से हराया

माउंट मोंगानुइ। बे ओवल मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 3 रन से मात दे दी है। इसके साथ ही इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी सलामी जोड़ी के दम पर चार विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओपनर मार्टिन गुप्टिल (58) और केन विलियम्सन (53) के बीच पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद मुनरो ने भी 36 रनों की धुआंधार पारी खेली। जबकि रॉस टेलर ने अंत में 9 गेंदों पर 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कुलसेकरा ने 2 जबकि वेंडरसे ने 1 विकेट झटका।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रीलंका ने जवाब में 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 179 रन ही बनाए और वे 3 रन से चूक गए। श्रीलंका की तरफ से ओपनर गुणातिलाका ने 46 रनों की पारी खेली लेकिन इसके बाद दिलशान, चंडीमल, जयसूर्या और मैथ्यूज सस्ते में आउट हो गए 84 रन पर वे अपने 5 विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद सिरिवर्धने ने 42 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन ये ज्यादा काम नहीं आई। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी और बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके जबकि एलियट और सोढी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी