क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पंखुरी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म; सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने शुक्रवार 26 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। दंपति ने नाम वायु रखा है। क्रुणाल पांड्या ने अपने पोस्ट में बताया कि वायु का जन्म 21 अप्रैल 2024 को हुआ है। दिनेश कार्तिक और शिखर धवन इस जोड़े को उनके बच्चे के जन्म पर बधाई दी है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Publish:Fri, 26 Apr 2024 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 08:42 PM (IST)
क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पंखुरी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म; सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बने पिता। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा ने शुक्रवार, 26 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। दंपति ने नाम वायु रखा है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की है। क्रुणाल और पंखुरी ने जुलाई 2022 में अपने पहले बच्चे कविर का स्वागत किया था।

क्रुणाल पांड्या ने अपने पोस्ट में बताया कि वायु का जन्म 21 अप्रैल, 2024 को हुआ है। दिनेश कार्तिक और शिखर धवन इस जोड़े को उनके बच्चे के जन्म पर बधाई दी है। दिनेश कार्तिक ने लिखा, "दोनों को बहुत-बहुत बधाई। बहुत सारा प्यार।"

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

लखनऊ ने भी दी बधाई

संयोग से क्रुणाल पांड्या अपने दूसरे बच्चे के जन्म के 2 दिन बाद लखनऊ वापस आ गए थे, क्योंकि वह 23 अप्रैल को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई को हराने वाली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। क्रुणाल पांड्या के दूसरे बच्चे के जन्म पर लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी बधाई दी है।

यह भी पढे़ं- T20 वर्ल्ड कप 2024 से विराट-हार्दिक और रिंकू बाहर! तीन विकेटकीपर का किया चयन; पूर्व भारतीय क्रिकटर ने चुनी चौंकाने वाली टीम

Newest member in our family 🥹💙 pic.twitter.com/DRPsExUwbj

— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 26, 2024

हार्दिक के साथ हैं मधुर रिश्ते

क्रुणाल पांड्या ने 2017 में अपनी लंबे समय से प्रेमिका रहीं मॉडल पंखुरी शर्मा से शादी की। ऑलराउंडर ने अक्सर कहा है कि एक क्रिकेटर के रूप में उनकी यात्रा में पंखुरी का समर्थन उनके लिए हमेशा रहा है। क्रुणाल और उनके छोटे भाई हार्दिक अपने परिवारों के साथ सभी प्रमुख त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर एक साथ दिखाई देते हैं।

यह भी पढे़ं- LSG vs RR Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाज करेंगे राज, जानें क्या कहती है इकाना की पिच रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी