विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 वर्ल्ड कप 2024 से विराट-हार्दिक और रिंकू बाहर! तीन विकेटकीपर का किया चयन; पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनी चौंकाने वाली टीम

Published: Fri, 26 Apr 2024 05:53 PM (IST)

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स के खास सेगमेंट वीजा टू आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ...और पढ़ें

एक मैच के दौरान हार्दिक और विराट कोहली। फाइल फोटो
एक मैच के दौरान हार्दिक और विराट कोहली। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम चुनी। स्टार स्पोर्ट्स के खास सेगमेंट 'वीजा टू आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप' में मांजरेकर को मेगा इवेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी। हैरानी की बात यह कि मांजरेकर ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर कर दिया।

खास बात यह है कि विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों कि लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उनकी सिर पर ऑरेंज कैप विराजमान है। इसके बावजूद संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की अपनी टीम में रखा है। इसके अलावा मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को भी स्क्वाड में नहीं रखा है।

तीन विकेटकीपर को रखा टीम में

मांजरेकर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग जोड़ी के रूप में रखा है। वहीं, संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर रखा है। मिडिल ऑर्डर में दो धाकड़ खिलाड़ियों को रखा है। मांजरेकर की पहली पसंद सूर्यकुमार यादव हैं। वहीं, दूसरी पसंद के रूप में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रखा है।

दो ऑलराउंडर्स को दी जगह

संजय मांजरेकर ने टीम में तीन विकेटकीपर का चुनाव किया है। संजू सैमसन, ऋषभ पंत और केएल राहुल को भी टीम में जगह दी है। ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या को 15 सदस्यीय टीम में रखा है। वहीं, चाइनामैन कुलदीप यादव को जगह दी। तेज गेंदबाज के रूप में मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज को चुना।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच का जारी हुआ प्रोमो, इस बार क्या है खास; देखें VIDEO

संजय मांजरेकर की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी हुई भारतीय टीम:-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव, क्रुणाल पांड्या।

यह भी पढे़ं- ICC ने Yuvraj Singh को बनाया T20 World Cup 2024 का ब्रांड एंबेसडर, 'Yuvi' ने कही दिल की बात