IPl 2019 CSK vs RR: राजस्थान को हार के बाद एक और झटका, रहाणे पर लगा जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। ऐसा रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से हुआ।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 12:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 12:11 PM (IST)
IPl 2019 CSK vs RR: राजस्थान को हार के बाद एक और झटका, रहाणे पर लगा जुर्माना
IPl 2019 CSK vs RR: राजस्थान को हार के बाद एक और झटका, रहाणे पर लगा जुर्माना

चेन्नई, पीटीआइ। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। ऐसा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से हुआ। आइपीएल (IPL) के आधिकारिक बयान के मुताबिक ,'चूंकि इस सीजन में रहाणे की टीम का आइपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट का पहला अपराध था। इस वजह से रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है।'

राजस्थान का अगला मैच बैंगलोर से है। ऐसे में फिर स्लो ओवर करने पर रहाणे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि रविवार को खेले गए मैच में राजस्थान को चेन्नई ने आठ रनों से हरा दिया। अखिरी ओवर तक चले इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। जबकि आखिरी ओवर में 12 रनों का बचाव करते हुए ब्रॉवो ने तीन रन देकर दो विकेट लिए।

वहीं शनिवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में स्लो ओवर रेट के चलते रोहित शर्मा पर भी 12 लाख का जुर्माना लगाया था। आइपीएल ने मीडिया रिलीज में कहा था, 'क्योंकि रोहित की टीम ने आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत इस सीजन में पहली बार ऐसा किया है इसलिए उन्हें 12 लाख का जुर्माना देना होगा।'

chat bot
आपका साथी