धौनी के जन्मदिन पर बधाइयों की बारिश

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 34वें जन्मदिन पर आज क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने कैप्टन कूल को बधाइयां दी हैं। पिछले साल दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धौनी करोड़ों को चहेते हैं और सोशल नेटवर्क पर आज इसकी झलक देखने को भी मिल गई।

By ShivamEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 03:17 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 04:37 PM (IST)
धौनी के जन्मदिन पर बधाइयों की बारिश

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 34वें जन्मदिन पर आज क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने कैप्टन कूल को बधाइयां दी हैं। पिछले साल दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धौनी करोड़ों को चहेते हैं और सोशल नेटवर्क पर आज इसकी झलक देखने को भी मिल गई।

- 'एमएस धौनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शाही अंदाज में जश्न मनाओ एमएस।' - बीसीसीआइ

- 'जन्मदिन मुबारक एमएस। शानदान दिन और जिंदगी के लिए शुभकामनाएं' - अनुराग ठाकुर, सचिव, बीसीसीआइ

- 'भारत के सबसे सफल कप्तान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' - आइसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद)

- 'जन्मदिन पर खास दिन के लिए एमएस धौनी को बहुत-बहुत बधाई, मस्ती करो' - शोएब मलिक, क्रिकेटर, पाकिस्तान

- 'एक लीडर, एक योद्धा! सुपरकिंग्स का किंग! जन्मदिन बहुत मुबारक धौनी। भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे खास रहे हैं धौनी।' - चेन्नई सुपरकिंग्स आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- 'टीम इंडिया के वनडे कप्तान एमएस धौनी को जन्मदिन की बधाई' - मुंबई इंडियंस आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- 'एमएस धौनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रॉयल अंदाज में मनाना एमएस!' - राजस्थान रॉयल्स आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- 'जन्मदिन मुबारक माही भाई। शानदार साल के लिए शुभकामनाएं।' - अजिंक्य रहाणे, भारतीय क्रिकेटर

- 'हैपी बर्थडे धौनी। खुशी, प्यार और सफलता से भरे रहें आने वाले साल, बधाई।' - सुरेश रैना, भारतीय क्रिकेटर

- 'खास दिन पर बहुत-बहुत बधाई धौनी भाई। भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे।' - प्रज्ञान ओझा, भारतीय क्रिकेटर

ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों धौनी को इतना चाहते हैं क्रिकेट फैंस

धौनी और उनके खास नंबर का अजब है लगाव

chat bot
आपका साथी