टीम इंडिया का ऐलान करते हुए चयनकर्ता संदीप पाटिल ने दिया ये विवादास्पद बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेे वाली घरेलूू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम की घोषणा की।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 12 Sep 2016 12:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Sep 2016 03:19 PM (IST)
टीम इंडिया का ऐलान करते हुए चयनकर्ता संदीप पाटिल ने दिया ये विवादास्पद बयान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेे वाली घरेलूू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम की घोषणा की, लेकिन उसी समय राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने ऐसा विवादास्पद बयान दिया जिसे सुन वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

संदीप पाटिल ने कहा कि, 'जब आप एक चयनकर्ता बन जाते हैं तो आपको अपने अच्छे दोस्तों को खोना पड़ता है। हालांकि पाटिल ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन इस बात के संकेत जरूर निकलने लगे हैं कि आखिर संदीप पाटिल किसका नाम लेना चाहते थे। उन्होंने गांगुली,सचिन, कुंबले और द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि, 'चयनकर्ता होने के नाते मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है।' पाटिल ने कहा कि, ' मेरे कार्यकाल के दौरान किसी भी बीसीसीआइ प्रतिनिधि के अधिकारी ने कभी मेरे कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया।'

गौरतलब है कि चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उन्होंने कोच पद के लिए अपना आवेदन भी दिया था। हालांकि टीम इंडिया का मुख्य कोच अनिल कुंबले को चुना गया।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से कानपुर में न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें तस्वीरें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी