टीवी कार्यक्रम में अकरम को चर्चा करने से रोका

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम को रविवार को मुंबई में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान चर्चा करने से रोक दिया गया। इससे विवाद की स्थिति बन गई।

By ShivamEdited By: Publish:Tue, 29 Mar 2016 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 29 Mar 2016 11:50 AM (IST)
टीवी कार्यक्रम में अकरम को चर्चा करने से रोका

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम को रविवार को मुंबई में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान चर्चा करने से रोक दिया गया। इससे विवाद की स्थिति बन गईं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के बाद दिल्ली स्थित एक चैनल के लाइव शो में मुंबई के लोअर परेल से आउटडोर सेट पर अकरम अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। तभी कुछ आवाज हुई और वह हैरानी से आसपास देखने लगे। वह अपनी जगह से उठते दिखे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा और कैमरे के साथ छेड़छाड़ की और फिर कैमरा बंद हो गया।

बताया जा रहा है कि एक युवक शराब के नशे में वहां आया था। उसे वहां कैमरे लगाए जाने से एतराज था। साथ ही वह टीवी पर आना चाहता था। यह पहली बार नहीं है जब किसी चैनल के लाइव शो के दौरान इस तरह की घटना घटी। इससे पहले यही व्यक्ति शराब के नशे में एक अन्य चैनल के शो में व्यवधान डाल चुका है। उस शो में पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक बतौर विशेषज्ञ मौजूद थे।

अकरम के साथ हुई घटना के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने भारत की आलोचना शुरू कर दी। इस घटना को असहिष्णुता से जोड़कर दिखाया गया। पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने ट्विट किया, 'हमारे महान खिलाड़ी अकरम के साथ भारत में जो हुआ वह खतरनाक है। मैं सख्त रूप से इसकी आलोचना करता हूं।'

हालांकि अकरम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'जो घटना हुई, वह मुझ से संबंधित नहीं है और उसे निपटा लिया गया है। आप सबने चिंता की उसका धन्यवाद। आप अपनी प्रार्थनाएं लाहौर हमले के शिकार निर्दोष लोगों के लिए करें।' वहीं, चैनल के खेल संपादक ने ट्वीट कर कहा, 'दोस्तों चिंता करने की जरूरत नहीं है। अकरम के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। कुछ लोगों ने कैमरे के साथ छेड़छाड़ की। बस।'

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी