रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश के खिलाफ लड़खड़ाने के बाद संभला पंजाब

मयंक सिधाना (85) और गीतांश खेरा (नाबाद 73) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'बी' मैच में शुरुआती झटकों से खुद को उबार लिया। टीम नेपहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 248 रन बना लिए थे। उप्र की

By sanjay savernEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2015 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2015 08:51 PM (IST)
रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश के खिलाफ लड़खड़ाने के बाद संभला पंजाब

कानपुर। मयंक सिधाना (85) और गीतांश खेरा (नाबाद 73) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'बी' मैच में शुरुआती झटकों से खुद को उबार लिया। टीम नेपहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 248 रन बना लिए थे। उप्र की तरफ से अंकित राजपूत ने तीन और प्रवीण कुमार ने दो विकेट लिए।

टॉस जीत कर उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। सुबह पिच की नमी का लाभ उठाते हुए गेंदबाजों ने सलामी जोड़ी को सस्ते में निपटा दिया। इसके बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। मध्यक्रम में उदय कौल (16), मनदीप सिंह (25) और युवराज सिंह (16) सस्ते में आउट हो गए। लंच के बाद मयंक और गीतांश ने संभल कर खेलना शुरू किया। दोनों ने 138 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को पटरी पर डाला। मयंक के आउट होने के बाद हरभजन सिंह (03), सिद्धार्थ कौल (04) के विकेट जल्द गिर गए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी