आइपीएल नीलामी आज, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 9वें सत्र के लिए आज खिलाडि़यों की नीलामी होगी। नीलामी में 351 खिलाडि़यों के नाम है, जिनमें 203 भारतीय तथा 131 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 116 खिलाडि़यों को खरीदा जा सकता है। इसमें कम से कम 28 खिलाडियों को खरीदना जरूरी होगा। इस

By sanjay savernEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 08:26 AM (IST)
आइपीएल नीलामी आज, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 9वें सत्र के लिए आज खिलाडि़यों की नीलामी होगी। नीलामी में 351 खिलाडि़यों के नाम है, जिनमें 203 भारतीय तथा 131 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 116 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। इसमें कम से कम 28 खिलाड़ियों को खरीदना जरूरी होगा। इस नीलामी में 36 गैर-भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा को खरीदने की इजाजत नहीं है।

नीलामी के दौरान दो नई टीमें गुजरात लायंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ-साथ दिल्ली डेयरडेविल्स टीम पर नजरें रहेंगी। दिल्ली ने इस नीलामी के जरिए अपनी नई टीम बनाने का विचार किया है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें

इस नीलामी में मुख्य तौर पर युवराज सिंह, इरफान पठान, मार्टिन गप्टिल, मुस्तास्फिजुर रहमान, डेल स्टेन, शेन वॉटसन, केविन पीटरसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श पर निगाहें रहेंगी।

यह हैं मार्की खिलाड़ी -

नीलामी में 9 मार्की खिलाड़ी हैं। इशांत शर्मा, आशीष नेहरा, शेन वॉटसन, केविन पीटरसन, युवराज सिंह, डेल स्टेन, एरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल और ड्वेन स्मिथ मार्की खिलाड़ी हैं। अहम बात यह है कि इनमें से पांच खिलाड़ियों का आधार मूल्य (बेस प्राइज) दो करोड़ रुपए रखा गया है। स्टेन का आधार मूल्य डेढ़ करोड़, फिंच का एक करोड़ जबकि मार्टिन गप्टिल और स्मिथ का आधार मूल्य 50 लाख रखा गया है।

मार्की सूची से बाहर सात खिलाड़ियों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए है। इनके नाम हैं- माइकल हसी, धवल कुलकर्णी, केन रिचर्डसन, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी और मिचेल मार्श। आधार मूल्य की सबसे कम राशि दस लाख रुपए है।

टीम संयोजन

टीम में कम से कम 16 और अत्याधिक 27 खिलाड़ी होंगे। फ्रेंचाइजी 9 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी