ये हैं भारत-न्यूजीलैंड कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन के दिलचस्प आंकड़े

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ये हैं वो आंकड़े जो निकलकर सामने आए।

By ShivamEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 08:52 PM (IST)
ये हैं भारत-न्यूजीलैंड कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन के दिलचस्प आंकड़े

कोलकाता। भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ये हैं वो आंकड़े जो निकलकर सामने आए।

- 41 रन जोड़े ऋद्धिमान साहा और रवींद्र जडेजा ने आठवें विकेट के लिए। इस विकेट के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पर यह भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

- 54 रन नाबाद साहा का भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2010 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन बनाए थे।

- 05 विकेट टेस्ट पारी में भारत में पहली बार लिए भुवनेश्वर ने लिए। इससे पहले उनका यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/31 था जो उन्होंने मार्च 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

- 06 भारतीय तेज गेंदबाज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। भुवनेश्वर से पहले जहीर खान (चार बार), इशांत शर्मा (दो बार), जवागल श्रीनाथ (दो बार), रमाकांत देसाई और मदन लाल ऐसा कर चुके हैं।

- 62 रन जोड़े ल्यूक रोंची और रोस टेलर ने चौथे विकेट के लिए। ईडन में न्यूजीलैंड की ओर से इस विकेट की यह सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।

- 60 रन बनाए हैं मार्टिन गुप्टिल ने पिछली सात टेस्ट पारियों में। इस दौरान उन्होंने 11, 07, 08, 00, 21, 00 और 13 के स्कोर बनाए।

इस मैच के स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी