जादरान की पारी पर भारी पड़ा असलंका का छक्का, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया

Sri Lanka vs Afghanistan अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गुरबाज का जल्दी विकेट गिरने के बाद भी इब्राहिम ने एक छोर संभाले रखा। नजीबुल्लाह (77 रन) के साथ मिलकर टीम को मजबूती दिलाई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2022 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 11:26 PM (IST)
जादरान की पारी पर भारी पड़ा असलंका का छक्का, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया। फोटो-ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से ड्रा रही। तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान के शानदार शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 313 रन का स्कोर बनाया। जवाब में चरिथा असलंका के नाबाद अर्धशतक और कुसल मेंडिस की हाफ सेंचुरी के दम पर श्रीलंका ने जीत हासिल कर ली।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गुरबाज का जल्दी विकेट गिरने के बाद भी इब्राहिम ने एक छोर संभाले रखा। नजीबुल्लाह (77 रन) के साथ मिलकर टीम को मजबूती दिलाई। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को 300 रन तक के करीब लेकर गए। अफगानिस्तान टीम ने अपना तीसरा हाई स्कोर बनाया तो वहीं इब्राहिम ने 165 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से रजिथा ने तीन विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने की थी धीमी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम के ओपनरों धीमी मगर ठोस शुरूआत दी। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। नबी और राशिद खान की फिरकी ने समस्याएं पैदा की। विशेष रूप से श्रीलंका के मध्य क्रम बल्लेबाजों को खूब परेशना किया। राशिद खान ने डी सिल्वा, शनाका, हसरंगा और निशंका को अपना शिकार बनाया। राशिद ने 37 रन देते हुए चार विकेट चटकाए। वहीं नबी दो विकेट लिए। असलंका ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

सीरीज 1-1 से बराबर

43.1 ओवर के बाद श्रीलंका 249/6 था। ऐसे में असलंका और डुनिथ वेललेज ने शानदार पारी खेली। उन्होंने फारूकी और गुलबदीन नायब के ओवरों में तेजी से रन बटोरे। असलंका ने 72 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं वेललेज ने नाबाद 31 रन बनाए। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बार हो गई। पहला मैच जहां अफगानिस्तान ने जीता था। वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया रहा था।

यह भी पढ़ें- इब्राहिम जादरान ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया ऐतिहासिक शतक, तोड़ा मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: पहले टेस्ट के शुरू होने में हो सकती है देरी, दोनों बोर्ड की सहमति के बाद लिया जाएगा फैसला

chat bot
आपका साथी