दादा के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर आज क्रिकेट जगत ने जमकर अपने चहेते खिलाड़ी को बधाइयां दी हैं। गांगुली ने अपने जन्मदिन पर खुद ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो इस बार अपने जन्मदिन को कोलकाता में अपने परिवार के साथ ही मनाएंगे। सोशल नेटवर्क पर गांगुली

By ShivamEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2015 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2015 02:35 PM (IST)
दादा के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर आज क्रिकेट जगत ने जमकर अपने चहेते खिलाड़ी को बधाइयां दी हैं। गांगुली ने अपने जन्मदिन पर खुद ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो इस बार अपने जन्मदिन को कोलकाता में अपने परिवार के साथ ही मनाएंगे। सोशल नेटवर्क पर गांगुली के जन्मदिन पर जमकर शुभकामना संदेशों की बारिश हुई। ये हैं उनमें से कुछ खास शुभकामना संदेशः

- 'टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जन्मदिन की बहुत बधाइ, हैपी बर्थडे दादा। उम्मीद है जश्न शाही होगा।' - बीसीसीआइ का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- '21वीं सदी में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' - आइसीसी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- 'हैपी बर्थडे दादा, आपका साल शानदार हो, भगवान कृपा बनाए रखे।' - अनिल कुंबले, पूर्व भारतीय कप्तान

- 'हैपी बर्थडे दादा, हमेशा यूं ही जवान रहो' - सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर

- 'उस भारतीय कप्तान को जन्मदिन पर बहुत बधाइ जिसने 49 टेस्ट मैचों में 21 मैच जीते (11 विदेशी जमीन पर)। हैपी बर्थडे दादा।' - मुंबई इंडियंस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

- 'हैपी बर्थडे दादा, उम्मीद है आपका दिन रॉयल रहेगा।' - राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी