दमदार रहाणे का शानदार जलवा, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्‍स के अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को बेंगुलुरू में आरसीबी के खिलाफ अर्द्धशतक बनाकर विशेष उपलब्धि हासिल की।

By sanjay savernEdited By: Publish:Sat, 07 May 2016 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 08 May 2016 09:02 AM (IST)
दमदार रहाणे का शानदार जलवा, IPL में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

बेंगलुरू। पुणे के सुपरस्टार बल्लेबाज रहाणे का बल्ला आइपीएल-9 में ब्लास्ट कर रहा है। रहाणे ने बैंगलोर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब रहाणे गौतम गंभीर और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया रहाणे ने

रहाणे ने आइपीएल 9 में अब तक छह अर्धशतक लगा चुके हैं। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने अपना छठा अर्धशतक लगाया और वो इस आइपीएल में छह अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा आइपीएल के एक संस्करण में वो छह अर्धशतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। रहाणे से पहले ये कारनामा गौतम गंभीर और विराट कोहली कर चुके हैं।

आइपीएल 9 में रहाणे का प्रदर्शन

रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अप्रैल को मुंबई में 66 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। वे इसके बाद पुणे में आरसीबी के खिलाफ 60 और केकेआर के खिलाफ 67 रन बनाए। रहाणे ने इसके बाद घरेलू मैदान पर गुजरात लॉयंस के खिलाफ 53 रन बनाए और फिर दिल्ली में डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 63 रन बनाए थे। रहाणे इस आइपीएल में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वे 10 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन बना चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी