मुंबई इंडियंस के कोच ने भी माना, रोहित की कमी महसूस हुई

चैंपियंस लीग टी20 क्वॉलीफायर में लाहौर लायंस से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कोच जॉन राइट ने कहा है कि मुंबई के बल्लेबाज अच्छी

By Edited By: Publish:Sun, 14 Sep 2014 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 12:36 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के कोच ने भी माना, रोहित की कमी महसूस हुई

रायपुर। चैंपियंस लीग टी20 क्वॉलीफायर में लाहौर लायंस से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कोच जॉन राइट ने कहा है कि मुंबई के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत नहीं दे सके और इसकी बड़ी वजह रही चोटिल नियमित कप्तान रोहित शर्मा का बाहर बैठना।

राइट ने कहा, 'हां, हमे रोहित की कमी महसूस हुई। हमे एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। हमे तेज रफ्तार से रन बनाने थे। हमे शुरुआत में धीमे खेल से बाहर आना होगा। हमे बोर्ड पर और रनों की जरूरत थी। उन्होंने (लाहौर लायंस) शुुरआत में शानदार गेंदबाजी की। हमने तकरीबन 20 रन कम बनाए। हमे इस मैच में किसी एक खिलाड़ी से खास पारी की जरूरत थी।'

लाहौर लायंस के धुआंधार युवा बल्लेबाज उमर अकमल ने 18 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसके दम पर लाहौर लायंस को आसानी से जीत मिली। उमर अकमल के बारे में बोलते हुए राइट ने कहा, 'खेल के इस प्रारूप में वो एक घातक खिलाड़ी हैं। हमे जल्दी उनका विकेट लेने की जरूरत थी।' वहीं राइट ने एक ही हार के बाद टीम में बदलाव करने की बात को खारिज कर दिया। राइट ने कहा, 'सिर्फ एक या दो मैचों के बाद हम कोई बड़ा बदलाव नहीं कर सकते। हालांकि विकल्प खुले हैं, इस पर भी हम फैसला लेंगे।'

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी