न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड कप 2019 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बल्लेबाज फेल

ICC Cricket World Cup 2019 Semi Finals टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को सुस्त शुरुआत मिली।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 12:07 AM (IST)
न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड कप 2019 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बल्लेबाज फेल
न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड कप 2019 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बल्लेबाज फेल

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 India vs New Zealand Semi Finals: टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को सुस्त शुरुआत मिली। वर्ल्ड कप 2019 में दोहरे शतक के साथ-साथ 500 रन से ज्यादा रन बनाने वाले मार्टिन गप्टिल वर्ल्ड कप 2019 में 8वीं बार अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। 

मार्टिन गप्टिल एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को संभलने में कम से कम 15 ओवर लगे। इस बीच न्यूजीलैंड की टीम 10 ओवर के पावरप्ले सिर्फ 27 रन बना पाई। इस दौरान टीम को एक झटका भी लगा। अगर वर्ल्ड कप 2019 के पहले पावरप्ले के सबसे कम स्कोर की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

India vs New Zealand Semi Final World Cup 2019 Match Live Update

न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप 2019 में पहले पावरप्ले में सबसे कम 27 रन बनाने वाली पहली टीम है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन बनाए हैं। वहीं, 29 रनों के साथ वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है। लेकिन, सेमीफाइनल में अगर आप पहले 10 ओवर में 27 रन बनाते हैं तो ये टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। 

वर्ल्ड कप 2019 में पावरप्ले में सबसे कम रन 

27/1 - न्यूजीलैंड बनाम भारत, मैनचेस्टर

28/1 - भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम

29/2 - वेस्टइंडीज बनाम भारत, मैनचेस्टर

30/2 - न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर

31/1 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स 

chat bot
आपका साथी