Happy Birthday Sourav Ganguly: सौरव गांगुली के जन्मदिन पर फैंस ने बांटे उनकी तस्वीर वाले मास्क

गांगुली के 48वें जन्मदिन पर प्रशंसकों ने बुधवार को उनकी तस्वीर वाले मास्क वितरित किए। महाराजेर दरबारे नामक फैंस ग्रुप की तरफ से यह पहल की गई।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:04 PM (IST)
Happy Birthday Sourav Ganguly: सौरव गांगुली के जन्मदिन पर फैंस ने बांटे उनकी तस्वीर वाले मास्क
Happy Birthday Sourav Ganguly: सौरव गांगुली के जन्मदिन पर फैंस ने बांटे उनकी तस्वीर वाले मास्क

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस बुधवार 8 जुलाई को 48 साल के हो गए। गांगुली के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके फैंस ने एक नायाब तरीका निकाला जिससे लोगों में कोरोना से प्रति जागरूकता भी आ जाए और दादा को जनमदिन भी शान से मन जाए।

गांगुली के 48वें जन्मदिन पर प्रशंसकों ने बुधवार को उनकी तस्वीर वाले मास्क वितरित किए। 'महाराजेर दरबारे' नामक फैंस ग्रुप की तरफ से यह अभिनव पहल की गई। इस फैंस ग्रुप से जुड़े मानस चटर्जी ने बताया कि इस बार और भी खास मौका है, क्योंकि बीसीसीआइ अध्यक्ष के तौर पर दादा का यह पहला जन्मदिन है। मास्क पर सौरव की दो तस्वीरें अंकित हैं।

गांगुली ने जन्मदिन पर खोला हैरान करने वाला राज, 'बचपन में देखा था 'भूत', जानिए क्या हुआ हाल

पहली 1996 में लॉ‌र्ड्स में टेस्ट डेब्यू के समय की है, जिसमें दादा ने शतक जड़ा था और दूसरी बीसीसीआइ अध्यक्ष के तौर पर उनकी हाल की तस्वीर है। इन मास्क को फैंस ग्रुप के सदस्यों में वितरित किया गया है। मालूम हो कि महाराजेर दरबारे के कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में 9,000 से ज्यादा सदस्य हैं। फैंस ग्रुप की ओर से इस दिन सुपर साइक्लोन एम्फन से पीडि़त 48 परिवारों को भी राहत सामग्रियां प्रदान की गईं।

सौरव ने रात 12 बजे काटा केक :

सौरव ने मंगलवार रात 12 बजे अपने बेहला स्थित निवास स्थल पर परिवार के सदस्यों के बीच जन्मदिन का केक काटा। उनकी बेटी साना ने विशेष चॉकलेट केक की व्यवस्था की थी। केक पर लिखा था, हैप्पी बर्थडे डैडी। लॉट्स ऑफ लव। 

Asia Cup 2020: एशिया कप हुआ कैंसिल, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी जानकारी

chat bot
आपका साथी