कोरोना के बाद अब IPL के आयोजन में आई एक और मुश्किल, BCCI ने दी जानकारी

BCCI के CEO राहुल जौहरी ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल तो इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन नहीं हो पाएगा। मानसून के बाद ही इसको कराने पर विचार हो सकता है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 08:15 AM (IST)
कोरोना के बाद अब IPL के आयोजन में आई एक और मुश्किल, BCCI ने दी जानकारी
कोरोना के बाद अब IPL के आयोजन में आई एक और मुश्किल, BCCI ने दी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने उम्मीद जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन कराया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मानसून तक तो क्रिकेट की गतिविधियों को कराना मुमकिन नहीं होगा। उसके बाद भी 14 दिन के क्वारंटाइन की अवधि की वजह से चीजेंं मुश्किल हो जाएंगी।

राहुल ने TCM Sports Huddle webinar में कहा, "इंडियन प्रीमियर लीग सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लीग में से एक है। जितने लोगों ने चुनाव में वोट दिया था इससे कहीं ज्यादा लोगों ने पिछले आईपीएल के सीजन को देखा। प्रायोजकों के लिए क्रिकेट एक नेता है और यही रास्ता दिखाने वाला है। नुकसान की भरपाई काफी ज्यादा तेजी से होने वाली है।"

विदेशी खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान किया जाएगा

"IPL का असली मजा तभी आता है जब दुनिया से बेहतरीन खिलाड़ी आकर इसमें खेलते हैं और सभी इसको शानदार बनाने के लिए एकजुट होते हैं। फिलहाल तो यह एक कदम दर कदम पूरा की जाने वाली प्रकिया होने वाली है। हम कल से ही सारी चीजों के सामान्य होने की उम्मीद नहीं कर सकते। खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं या नही इस फैसले का सम्मान किया जाएगा।"

कोरोना के बाद मानसून बनीं BCCI की मुसीबत 

"17 मई को भारत सरकार द्वारा स्टेडियम को बिना दर्शकों के खोले जाने की इजाजत पर जौहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहन था, हमें सरकार के दिशा निर्देश द्वारा निर्देशित किया गया है। हमारे सलाहकार ने बताया आईपीएल को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। हमने काफी अलग अलग एजेंसी से संपर्क किया है। वर्तमान लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद मानसून होगी। क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी। तब तक उम्मीद कीजिए की चीजें बेहतर हो जाए।"

जौहरी ने यह भी माना की अक्टूबर नवंबर में भी टूर्नामेंट को कराना आसान नहीं होने वाले। उन्होंने कहा, "जब असली जंग दोबारा शुरू होगी, सभी को खेलने से पहले खुद को क्वारंटाइन करना होगा। हमें यह देखना होगा कि इससे कार्यक्रम पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। जो खुद ही काफी ज्यादा कम वक्त वाला होने वाला है, उसमें आप सोचिए प्रैक्टिस से पहले 14 दिन की अवधि भी जोड़नी होगी। इसलिए काफी सारी चीजें साथ होने वाली है लेकिन हम फिर भी आशा रखते हैं। उम्मीद करते हैं यह हालात मानसून के बाद बेहतर हो जाएंगे और फिर हम इसके लिए पहल करेंगे।"  

chat bot
आपका साथी