बघेल ने दी रमन सिंह को खुली चुनौती

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को खुली चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि सीएम में अगर साहस है तो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मेरे साथ सड़क मार्ग से चलकर दिखाएं। वाहन मैं चलाऊंगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 12:50 AM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 12:55 AM (IST)
बघेल ने दी रमन सिंह को खुली चुनौती

बिलासपुर [ब्यूरो]। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को खुली चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि सीएम में अगर साहस है तो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मेरे साथ सड़क मार्ग से चलकर दिखाएं। वाहन मैं चलाऊंगा। इससे पहले भी श्री बघेल ने निशाना साधते हुए कहा था कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीएम के प्रवास के दौरान नक्सल गतिविधियों में विराम क्यों लग जाता है? प्रदेशाध्यक्ष के बयान से एक बार फिर प्रदेश की सियासी राजनीति में उबाल आ गया है। गौर करने वाली बात ये है कि यह बयान भी श्री बघेल ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान जारी किया है।

बघेल रविवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक बार फिर उन्होंने प्रदेश में जारी नक्सल गतिविधियों और सरकार की नीयत को लेकर सवाल उठाया है। श्री बघेल ने अपने पूर्व के बयान की तरह एक बार फिर सीएम पर राजनीतिक हमला करते हुए खुली चुनौती दी है।

उनका कहना है कि सरकार की नीयत अगर ठीक है तो उनकी चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। भूमि अधिग्रहण पर राज्य व केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बिल के बहाने भाजपा शासित केंद्र व राज्य की सरकार किसानों की जमीन हथियाने अनेक हथकंडे अपना रही हैं। बिल अगर पास हो जाता है तो बिलासपुर व सरगुजा संभाग के किसान सर्वाधिक प्रभावित होने वालों में से एक रहेंगे।

chat bot
आपका साथी