ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, भारत ने भी बनाई टॉप-5 में जगह

भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 12:44 PM (IST)
ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, भारत ने भी बनाई टॉप-5 में जगह
ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, भारत ने भी बनाई टॉप-5 में जगह

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। घर बनाना हर किसी का सपना होता है, फिर वो चाहे छोटा हो या बड़ा। वहीं घर की कीमत भी व्यक्ति की शख्सियत एवं उसके पेशे पर निर्भर करती है। अपनी आमदनी के लिहाज से हर कोई अपने सपनों के घर को तमाम सुविधाओं से लैस करने की कोशिश करता रहता है। वहीं महंगे घर बनवाने का शौक भी अक्सर चर्चा में रहता है जिसमें राजनीतिक जगत से लेकर फिल्मी हस्तियां और बड़े बिजनेस मैन से लेकर छोटे-मोटे कारोबारी तक शामिल रहते हैं।

आज हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको दुनिया को उन 10 महंगे घरों की जानकारी दे रहे हैं, जिसे देख आप उसके मालिक की शख्सियत का अंदाजा लगा सकते हैं। इन घरों की खूबसूरती आपका दिल चुरा सकती है। तो जानिए इन घरों के बारे में।

बकिंघम पैलेस (लंदन यूके): दुनिया के सबसे महंगे घरों की अगर बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम जाहिर तौर पर बकिंघम पैलेस का ही आएगा, जो कि इंग्लैंड की क्वीन का घर है। इस घर की कीमत करीब 1.55 बिलियन डॉलर की है। इंग्लैंड की रानी वास्तव में क्वीन ऑफ रियल एस्टेट हैं।

बकिंघम पैलेस क्राउन प्रॉपर्टी है जिसमें करीब 775 कमरे, 188 स्टॉफ रुम, 52 रॉयल और गेस्ट बेडरुम, 92 ऑफिस, 78 बाथरुम और 19 स्टेटरुम हैं। यह सब चीजें इसे दुनिया का सबसे महंगा घर बनाती हैं।

एंटीलिया (मुंबई, इंडिया): भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। इस घर की कीमत अनुमानित रुप से 1 से 2 बिलियन डॉलर के आस पास बताई जाती है। करीब 4,00,000 वर्ग फीट में फैला यह घर 27 मंजिला एक इमारत है।

यह घर मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थिति है जो कि मुंबई के महंगे इलाकों में शुमार है। इस घर में करीब 600 लोगों का स्टॉफ काम करता है जो कि घर का 24 घंटे ख्याल रखते हैं। इस घर में हेल्थ स्पा, एक सैलून, एक बॉलरुम, 3 स्वीमिंग पूल, योगा एवं डांस स्टूडियो। इस इमारत की शुरुआती 6 मंजिलें पार्किंग के लिए बनाई गई हैं। इस घर में एक प्राइवेट थियेटर और स्नो रुम भी है

विला लियोपोल्डा (कोट डि एज्योर, फ्रांस): लिली साफरा के मालिकाना हक वाली यह आवासीय संपत्ति करीब 750 मिलियन डॉलर के आस पास की है। विली साफरा एक फिलेन्थ्रॉपिस्ट और लेबनान के बैंकर विलियम साफरा की विधवा हैं।

करीब 50 एकड़ में फैले इस घर में एक बड़ा ग्रीन हाउस, एक स्वीमिंग पूल और पूल हाउस है। इसके साथ ही इस घर में आउटडोर किचन, हेलीपेड और गेस्ट हाउस भी है।

विला लेस कायड्रस (फ्रेंच रिवाइरा): विला लेस कायड्रस की अनुमानित कीमत 400 मिलियन डॉलर की है। यह एक किंग साइज घर है जिसका निर्माण 1830 में बेल्जियम के राजा के लिए किया गया था।

करीब 18,000 वर्गफीट में फैले इस घर में 14 बैडरुम, ओलंपिक आकार का स्वीमिंग पूल, वुड पैनल्ड लाइब्रेरी, एथेना का एक ब्रॉन्ज स्टेचू, एक कैंडिलायर लिट बॉलरूम, 30 घोड़ों का अस्तबल, एक बड़ा सिटिंग रुम और काफी कुछ बना हुआ है।

फोर फेयरफील्ड पॉन्ड (न्यूयॉर्क): न्यूयॉर्क के सागापोनैक में बने इस घर की कीमत 248.5 मिलियन डॉलर के करीब है। इस घर की मालकिन इरा रेनर्ट हैं, जो कि रेंको ग्रुप की ओनर हैं।

करीब 63 एकड़ में फैले इस घर में 29 बॉलरुम है और इस घर के पास खुद का पॉवर प्लांट भी है। साथ ही यहां पर बॉस्केटबॉल कोर्ट, बॉलिंग एले, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, तीन स्वीमिंग पूल और एक 91 फुट लंबा डाइनिंग टेबल भी है।

एलिसन एस्टेट (वुडसाइड, कैलिफोर्निया): कैलिफोर्निया के वुडसाइड में बना यह घर करीब 23 एकड़ में फैला है जिसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर है।

इस घर के मालिक ओरेकल के को फाउंडर लैरी एलिसन हैं। इस कंपाउंड में 10 बिल्डिंगें हैं, साथ ही यहां लेक, कोई पॉन्ड, टी हाउस और बाथ हाउस है।

पलाडो डी अमोर (बेवरी हिल्सस कैलिफोर्निया): जेफ ग्रीन, जो कि एक रियल एस्टेट आन्त्रप्रेन्योर है और अमेरिका के जाने माने राजनेता, वो इस घर का मालिकाना हक रखते हैं जिसकी अनुमानित कीमत 195 मिलियन डॉलर है।

करीब 53,000 एकड़ में फैला यह घर एक आकर्षक विला है। इस घर में 12 बैडरुम, 23 बालरूम, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, थियेटर, वॉटरफाल, रिफ्लेक्टिंग पूल और एक बड़ी गैराज है जिसमें 27 कारें खड़ी हो सकती हैं।

सेवन द पिनाकल (बिग स्काई मोंटाना): यह एक बड़े येलोस्टोन क्लब का हिस्सा है, जो कि एक निजी स्काई और अमीरों के लिए गोल्फ कम्युनिटी है। इस घर का मलिकाना हक एड्रा और टिंबर बैरन टिम ब्लिकसेथ रखते हैं। इस घर में हीटेड फ्लोर, काफी सारे पूल्स, एक जिम और एक वाइन सेलर है।

Xanadu 2.0 (मेडिना, वाशिंगटन): यह दुनिया के अमीरों में शुमार गेट्स परिवार का घर है जिसकी कीमत 125.5 मिलियन डॉलर है। यह माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स का घर है।

यह काफी आकर्षक घर है जो कि 66,000 वर्ग फीट में फैला है, इसे बनने में 7 वर्षों का समय लगा। इसमें 60 फीट का एक पूल दिया गया है।

केन्सिंग्टन पैलेस गार्डेन्स (लंदन): लंदन में बने इस घर की कीमत 128 मिलियन डॉलर है। यह जाने माने भारतीय बिजनेस मैन लक्ष्मी मित्तल का निवास है, जो कि आर्सेलर मित्तल के मालिक हैं।

यह आवासीय संपत्ति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के घर के पास है। इस घर में 12 बॉलरुम, एक टुर्किश बाथ, एक इंडोर पूल और 20 कारों की पार्किंग के लिए खास जगह है।

chat bot
आपका साथी