बजट 2019: कृषि कर्ज का लक्ष्य बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर सकती है सरकार

वित्त वर्ष 2016-17 में 10.66 लाख करोड़ रुपये के फसली कर्जों का वितरण किया गया, जो 9 लाख करोड़ रुपये के कर्ज वितरण करने लक्ष्य से कहीं अधिक था

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:42 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 08:47 AM (IST)
बजट 2019: कृषि कर्ज का लक्ष्य बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर सकती है सरकार
बजट 2019: कृषि कर्ज का लक्ष्य बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर सकती है सरकार

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आगामी 1 फरवरी 2019 को पेश होने वाले अंतरिम बजट में कृषि लोन के लक्ष्य को 10 फीसद बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने 11 लाख करोड़ रुपये के कृषि कर्ज का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सूत्र ने बताया, "सरकार हर साल कृषि क्षेत्र के लिए कर्ज लक्ष्य बढ़ा रही है। इस बार भी लक्ष्य को 10 फीसद (एक लाख करोड़) बढ़ाकर 12 लाख करोड़ (वित्त वर्ष 2019-20) किया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में प्रत्येक वित्त वर्ष में कृषि कर्ज का प्रवाह लक्ष्य से अधिक रहा है। उदाहरण के लिए, वर्ष 2017-18 में किसानों को 11.68 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था, जो उस वर्ष के लिए निर्धारित 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक था।

ठीक इसी तरह वित्त वर्ष 2016-17 में 10.66 लाख करोड़ रुपये के फसली कर्जों का वितरण किया गया, जो 9 लाख करोड़ रुपये के कर्ज वितरण करने लक्ष्य से कहीं अधिक था। उच्च कृषि उत्पादन प्राप्त करने में कर्ज एक महत्वपूर्ण लागत तत्व माना जाता है। सूत्रों ने कहा कि संस्थागत ऋण मिलने पर किसानों को गैर-संस्थागत स्रोतों से कर्ज नहीं लेना पड़ता है। आमतौर पर कृषि कर्ज पर 9 फीसद का ब्याज लगता है।

chat bot
आपका साथी