Mukesh Ambani के राइट हैंड कहे जाने वाले Manoj Modi कौन हैं, हर बड़े मौके पर साये की तरह रहते हैं साथ

Manoj Modi Age and Education Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले मनोज मोदी कंपनी के कई महत्वपूर्ण सौदों में शामिल रहे हैं। इन्हें मुकेश अंबानी के राइट हैंड के रूप में भी देखा जाता है। (Jagran फोटो)

By Sonali SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2023 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2023 02:34 PM (IST)
Mukesh Ambani के राइट हैंड कहे जाने वाले Manoj Modi कौन हैं, हर बड़े मौके पर साये की तरह रहते हैं साथ
Manoj Modi Reliance Director, Know His Background And Education Details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अपने कर्मचारियों को हमेश प्रोत्साहित करने के लिए पहचानी जाती है। वे कुछ न कुछ गिफ्ट के रूप में अपने कर्मचारियों को देते रहते हैं। ऐसा ही कुछ कंपनी के डायरेक्ट मनोज मोदी (Manoj Modi) के साथ भी हुआ।

मीडिया में चर्चा है कि मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर मनोज मोदी को कुछ महीने पहले करीब 1,500 करोड़ रुपये की बहुमंजिला इमारत उपहार में दी।

मनोज कोई साधारण कर्मचारी नहीं है। इन्हें हर वक्त मुकेश अंबानी के साथ साये की तरह देखा जाता रहा है। साथ ही रिलायंस के मुख्य सौदों में हमेशा ही इनका नाम आता रहा है। इसलिए, आज हम आपको मुकेश अंबानी के सबसे करीबी लोगों में से एक मनोज मोदी के बारे में बता रहे हैं।

कौन है मनोज मोदी? ( Who Is Manoj Modi)

मनोज मोदी को मुकेश अंबानी के दाहिना हाथ कहा जाना गलत नहीं होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कई अरबों डॉलर के सौदों के पीछे इनका हाथ रहा है। मनोज मोदी 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस में शामिल हुए थे और उस समय वे मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।

वर्तमान में मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एजुकेशनल बैकग्राउन्ड की बात करें तो मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बैचमेट हैं और दोनों ने मुंबई  से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

क्या वाकई मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया है उन्हें घर

Mukesh ambani gift to manoj modi: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त और कंपनी के सबसे कर्मठ कर्मचारियों में से एक मनोज मोदी को साल 2022 में करीब 1,500 करोड़ रुपये की 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट में दी थी। यह घर दक्षिण मुंबई में वृंदावन नेपियन सी रोड (vrindavan nepean sea road) में स्थित है, जो मालाबार हिल से सटा एक पॉश इलाका है।

यह साइट तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। 1.7 लाख स्क्वायर फीट एरिया में फैली बिल्डिंग को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा डिजाइन किया गया है और कुछ फर्नीचर इटली से मंगवाए गए हैं। 

दावे कई हैं, लेकिन  सच क्या है, यह कहना थोड़ा मुश्किल है। आधिकारिक रूप से इस बारे में अंबानी परिवार या रिलायंस ने कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, नाम न जाहिर करने की शर्त पर रिलायंस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

कई परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे हैं मनोज

मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कहा जाता है कि मनोज मोदी ने अप्रैल 2020 में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के साथ जियो के सौदे की अगुवाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज मोदी के पास हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसी रिलायंस की बड़े पैमाने की परियोजनाएं भी हैं।

 

chat bot
आपका साथी