UPI: लोकल से ग्लोबल हुआ भारत का यूपीआई, इन देशों में हो रहा इस्‍तेमाल; अब तक कुछ ऐसा रहा इसका सफर

भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI (Unified Payments Interface) अब देश के साथ विदेश पहुंच गया है। फ्रांस के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका और मॉरिशस में भारतीय यूजर्स यूपीआई के जरिए आसानी से पेमेंट कर पाएंगे। भारत में यूपीआई की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करता है।

By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Publish:Mon, 12 Feb 2024 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Feb 2024 05:40 PM (IST)
UPI: लोकल से ग्लोबल हुआ भारत का यूपीआई, इन देशों में हो रहा इस्‍तेमाल; अब तक कुछ ऐसा रहा इसका सफर
श्रीलंका और मॉरिशस यूपीआई से पेमेंट कर पाएंगे भारतीय

HighLights

  • 2016 में भारत में शुरू हुआ था UPI
  • फ्रांस, श्रीलंका और मॉरिशस में शुरू हुआ यूपीआई
  • एनपीसीआई करता है यूपीआई को ऑपरेट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UPI (Unified Payments Interface) बीते सालों में ऐसा भारतीय इनोवेशन रहा है, जिसने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं। आज भारत में गांव से लेकर शहरों में रुपये के लेने-देने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में अब यूपीआई को यूज कर पाएंगे। फ्रांस के बाद अब पड़ोसी देश श्रीलंका और मॉरिशस में यूजर्स यूपीआई के जरिए ट्रांसजैक्शन कर पाएंगे।

2016 में शुरू हुआ UPI

भारत ने साल 2016 में डिजिटल पेमेंट ट्रांसजैक्शन UPI को पेश किया था, जिसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) करता है। इस सर्विस ने रुपये के ऑनलाइन लेन-देन को काफी आसान बना दिया।

यूजर्स रियल टाइम में एक दूसरे के अकाउंट में रुपया ट्रांसफर कर सकते हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। यूपीआई के जरिए 18.23 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसजैक्शन किया गया। पिछले साल 2022 की समान अवधि से यह करीब 54 प्रतिशत अधिक है।

इन देशों ने अपनाया UPI

पिछले हफ्ते ही फ्रांस ने एलान किया था एफिल टावर देखने आने वाले भारतीय पर्यटक यूपीआई पेमेंट कर टिकट खरीद पाएंगे। अब श्रीलंका और मॉरिशस में भी यूजर्स यूपीआई से पेमेंट कर पाएंगे।

यूपीआई अपनाने वाले देशों में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, नेपाल और भूटान में भी एक्टिव है। इसके साथ ही रूस के साथ भारत सरकार UPI के इस्तेमाल को लेकर एग्रीमेंट साइन कर चुकी है। वहीं, इंडोनेशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के साथ इसे लेकर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका और मॉरीशस में भी अब आप कर पाएंगे UPI से पेमेंट, PM Modi इस दिन करेंगे लॉन्च

गूगल का मिला साथ

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और गूगल ने बीते दिनों संयुक्त बयान जारी कर बताया कि दोनों मिलकर विदेश में यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं।

गूगल के साथ रणनीतिक साझेदारी विदेश में भारतीयों के लिए ट्रांसजैक्शन को सरल बनाएगी। इसके साथ ही हम दूसरे देशों में यूपीआई को मजबूती के साथ शुरू कर पाएंगे। इसके साथ ही विदेश में भारतीयों को विदेशी मुद्रा और क्रेडिट या विदेशी मुद्रा कार्ड पर निर्भरता कम होगी।

रितेश शुक्ला , सीईओ एनपीसीआई

UPI से जुड़ी खास बातें

UPI से रुपये ट्रांसफर करने के लिए पेमेंट एप जैसे - BHIM, PhonePe, GPay जैसे ऐप की मदद से यूजर्स रियल टाइम में रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर किसी यूजर के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो वे उस एप में सभी अकाउंट लिंक कर सकते हैं। यूपीआई के जरिए पैसा भेजने के लिए फोन नंबर, अकाउंट नंबर और UPI ID की जरूरत होती है। यूपीआई पेमेंट के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि यूजर्स को ट्रांसजेक्शन के लिए पेंमेंट पिन की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें : बिना OTP के भी कर सकते हैं UPI Payment, पेमेंट से पहले रखें इन बातों का ध्यान

 

chat bot
आपका साथी