टाटा सन्स को महंगा पड़ा लोगो

महाराष्ट्र के सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से 300 करोड़ रुपए मांगे हैं।

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 11:25 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 11:25 AM (IST)
टाटा सन्स को महंगा पड़ा लोगो

मुंबई। टाटा संस के लिए उसका लोगो मुसीबत बन गया है। महाराष्ट्र के सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी से 300 करोड़ रुपए यह कहते हुए मांगे हैं कि ग्रुप की सभी कंपनियां इस लोगो का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसके लिए रॉयल्टी मिलती है। बंबई हाई कोर्ट ने भी इस दलील को सही ठहराया है।

वर्ष 1998 में टाटा संस और ग्रुप कंपनियों के बीच लोगो इस्तेमाल के लिए करार हुआ था। लेकिन, ग्रुप कंपनियों को लोगो के लिए रॉयल्टी देनी होती है। यही वजह है कि सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने 1998 से लेकर 2002 तक के लिए टैक्स मांगा है।

बंबई हाई कोर्ट ने सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को सही माना है, लेकिन टाटा संस ने इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जहां 11 सितंबर को सुनवाई होनी है।

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी