बाजार में थमा गिरावट का दौर, सेंसेक्स 109 अंक चढ़ा

लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद में निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 109.19 अंक चढ़कर 26108.53 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.50 अंक सुधरकर 7779.70 अंक पर बंद हुआ।

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 17 Oct 2014 10:42 AM (IST) Updated:Fri, 17 Oct 2014 06:36 PM (IST)
बाजार में थमा गिरावट का दौर, सेंसेक्स 109 अंक चढ़ा

मुंबई। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद में निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 109.19 अंक चढ़कर 26108.53 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.50 अंक सुधरकर 7779.70 अंक पर बंद हुआ।

एक्जिट पोल में भाजपा को महाराष्ट्र और हरियाणा में स्पष्ट बहुमत दिया गया है। निवेशकों को लगता है कि यह केंद्र-राज्य के बीच समन्वय सुधारेगा। राज्यसभा में इससे भाजपा की स्थिति भी मजबूत होगी। प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बाजार तो और बढ़ता, लेकिन गुरुवार को आए टीसीएस के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों के चलते आइटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर 8.73 फीसद तक गिरे।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स इस दिन 25950 अंक पर कमजोर खुला। यह नीचे में 25910.77 अंक तक गया। ऊंचे में इसने 26248.54 अंक का स्तर छुआ।

बीएसई के सूचकांकों में बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल खंड की कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने ज्यादा दिलचस्पी ली। इसके उलट आइटी और टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 21 के शेयर बढ़े, जबकि नौ गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनता को नहीं मिल रहा सस्ते क्रूड का लाभ

chat bot
आपका साथी