बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 458 अंक टूटा, निफ्टी 12,100 के पार बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 51.15 अंक की गिरावट के साथ 12197.10 पर खुला।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:24 PM (IST)
बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 458 अंक टूटा, निफ्टी 12,100 के पार बंद
बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 458 अंक टूटा, निफ्टी 12,100 के पार बंद

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.25 अंक गिरकर 12,119.00 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स आज दिन भर के कारोबार के दौरान 41,516.27 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। वहीं एक बार यह गिरकर 41,122.48 अंक के स्तर तक कारोबार करते पाया गया। सेंसेक्स आज 102.51 अंक की गिरावट के साथ 41,510.68 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 51.15 अंक की गिरावट के साथ 12,197.10 पर खुला। 

चार महीने में यह दूसरी बड़ी गिरावट है। चीन में फैले कोरोना विषाणु के तेजी से फैलने की आशंका से निवेशकों की चिंता बढ़ी है जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 4.31 फीसद की गिरावट रही। उसके बाद इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, एसबीआई, पावरग्रिड और भारती एयरटेल का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक तथा एक्सिस बैंक में 1.63 फीसद तक की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 नुकसान में और नौ लाभ में रहे।

विश्लेषकों के अनुसार दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। वैश्विक बाजारों पर खतरनाक कोरोना विषाणु का असर पड़ा है। इस विषाणु के कारण चीन में 80 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,700 अन्य प्रभावित हैं। एशिया में नये वर्ष के अवसर पर कई वित्तीय बाजार बंद रहे। जापान का निक्की 2 फीसद नीचे आ गया। वहीं यूरोप के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा।

chat bot
आपका साथी