रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पहली बार 5 लाख करोड़ के पार

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीड की पहली बार मार्केट कैप पांच लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है

By Surbhi JainEdited By: Publish:Mon, 17 Jul 2017 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jul 2017 03:15 PM (IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पहली बार 5 लाख करोड़ के पार
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पहली बार 5 लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली (जेएनएन)। बाजार की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीड की पहली बार मार्केट कैप पांच लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के बाद यह दूसरी कंपनी ने जिसकी मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के पार पहुंची है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में टीसीएस दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है।

दिन के करीब 12.20 बजे बीएसई पर कंपनी की मार्केट कैप 5,05,970 करोड़ के स्तर पर थी। कंपनी के शेयर्स 1.8 फीसद की तेजी के साथ 1558.80 के स्तर पर पहुंच गया था जो कि इसका 52 हफ्तों का रिकॉर्ड हाई है। आरआईएल जुलाई में अबतक 11 फीसद तक बढ़ गया है और बीते वर्ष से अबतक यह 41 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है।

आरआईएल इस गुरुवार वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने नतीजे जारी कर सकता है। इसके एक बाद यानि कि शुक्रवार को कंपनी की एजीएम रिलायंस जियो पर होगी।

आरआईएल का बीएसई पर प्रदर्शन-
करीब 2.30 बजे बीएसई पर आरआईएल 0.80 फीसद की बढ़त के साथ 1531 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम स्तर, जो कि 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है, 1534 का स्तर रहा है। वहीं इसका दिन का निम्नतम 1515.25 और 52 हफ्तों का निम्नतम 932 का स्तर रहा है।

chat bot
आपका साथी