Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत

Petrol Diesel Price पेट्रोल और डीजल खरीदने वाले उपभोक्ताओं को आज फिर राहत मिली है। गुरुवार को दिल्ली सहित देश के कई महानगरों में कीमतों में गिरावट आई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 10:25 AM (IST)
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इन दोनों उत्पादों की कीमतें आज राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में कम हो गई हैं। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। गौरतलब है कि फेस्टिव सीजन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कीमतों में इस गिरावट से आम लोगों ने काफी राहत महसूस की है। आज गुरुवार को आपको पेट्रोल व डीजल खरीदने के लिए नई घटी हुई कीमतें चुकानी होंगी। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल व डीजल किस कीमत पर बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 5 पैसे सस्ता हुआ है। इस गिरावट से आज यहां पेट्रोल 73.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल में 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, इससे यहां डीजल 66.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां पर आज गुरुवार पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 76.18 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 69.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे यहां पेट्रोल 79.15 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 6 पैसे की गिरावट के साथ 69.97 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल आज 5 पैसे सस्ता होकर 76.38 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 70.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 75.10 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल 6 पैसे सस्ता होकर 67.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 73.30 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 65.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

chat bot
आपका साथी