साल 2017 में जनवरी से मार्च तक जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसद पर रहेगी: Nomura

देश की जीडीपी जनवरी से मार्च महीने की अवधि के दौरान जीडीपी 5.7 फीसद पर रह सकती है।

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Tue, 14 Feb 2017 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 14 Feb 2017 12:27 PM (IST)
साल 2017 में जनवरी से मार्च तक जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसद पर रहेगी: Nomura
साल 2017 में जनवरी से मार्च तक जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसद पर रहेगी: Nomura

नई दिल्ली: भारत की आर्थिक वृद्धि इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में मंद रहने की संभावना है, जबकि जनवरी से मार्च महीने की अवधि के दौरान जीडीपी 5.7 फीसद पर रहने का अनुमान है। यह बात नोमुरा की हालिया रिपोर्ट में कही गई है। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की वृद्धि दर के पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के मंद पड़ने के बाद इसके ग्राफ में अंग्रेजी के वी आकार का सुधार होगा। रिपोर्ट के अुनसार इस तीव्र सुधार में पुराने बंद किए गए नोटों की जगह नए नोटों की आपूर्ति, संपत्ति के पुनर्वितरण और कर्ज सस्ता किए जाने के लंबित प्रभाव की अहम भूमिका होगी।

क्या कहा नोमुरा ने:

नोमुरा की मुख्य अर्थ शास्त्री सोनल वर्मा ने बताया, “वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियां मंद और हाल के उच्चतम स्तर से नीचे रहने की रहने की संभावना है।”

इस रिपोर्ट के अनुसार जुलाई-सितंबर 2016 की तिमाही की 7.3 फीसद और अक्टूबर दिसंबर 2016 में 6 फीसद के बाद वृद्धि जनवरी-मार्च 2017 में 5.7 फीसद रहेगी। नोमुरा का अनुमान है कि नकदी की पूरी आपूर्ति हो जाने, सम्पत्ति के पुनर्वितरण और कर्ज पर ब्याज में पहले की कमी का फायदा मिलने से 2017 की दूसरी तिमाही में गतिविधियों के ग्राफ में अंग्रेंजी के वी अक्षर के आकार में सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी