भारत का फंसा हुआ कर्ज न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था से बड़ा!

भारत में फंसा कर्ज न्यूजीलैंड के 170 बीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा हो सकवता है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 12 May 2016 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 12 May 2016 11:23 PM (IST)
भारत का फंसा हुआ कर्ज न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था से बड़ा!

मुंबई। भारत में बढ़ती उधारदाताओं और फंसे हुए कर्ज की समस्या बैंकों के मुनाफे पर बुरा असर डाल रही है। एनडीटीवी में प्रकाशित एक खबर में यहां तक कह दिया गया है कि भारत में फंसा कर्ज न्यूजीलैंड के 170 बीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से भी बड़ा हो सकता है।

फंसे हुए कर्ज के चलते खतरा स्पष्ट दिख रहा है। फंसे हुए कर्ज की रिकवरी के लिए बढ़ते प्रावधानों से बैंको के मुनाफे पर चोट लगने जैसा है। बता दें कि 31 मार्च को समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष के बैंकों का लोन वृद्धि प्रतिशत 10.7 रहा जि कि लगभग दो दशकों में सबसे धीमा था।

फिच के निर्देशक अभिषेक भट्टाचार्य ने कहा कि फंसे कर्ज की रिकवरी के लिए बैंकों को इसके लिए बने प्रावधानों को हमेशा ऊपर रखना चाहिए। अभिषेक भट्टाचार्य ने अपने बयान में कहा कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था और भारत में फंसे कर्ज की रकम एक हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः परिजनों के डिप्रेशन का बच्चों के जीवन पर खतरनाक असर

chat bot
आपका साथी