Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा भाव

Gold Price Today शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोत्तरी और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.18 फीसद या 90 रुपये की बढ़त के साथ 50690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 11:26 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 02:51 PM (IST)
Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा भाव
सर्राफा बाजार के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर PC: Pexels

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोत्तरी और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.18 फीसद या 90 रुपये की बढ़त के साथ 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.22 फीसद या 112 रुपये की बढ़त के साथ 50,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई।

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 219 रुपये की गिरावट के साथ 62,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें  (Dhanteras Gold Purchase Price & Muhurat: धनतेरस पर यह है सोना खरीदने का मुहूर्त, जानिए क्या हैं कीमतें)

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.20 फीसद या 3.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,877.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.17 फीसद या 3.14 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,879.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.08 फीसद या 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 24.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.12 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी