ESIC से नवंबर में 10.28 लाख नए सदस्य जुड़े, अक्टूबर के मुकाबले कम है आंकड़ा

ESIC Scheme राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला कि नवंबर 2021 में लगभग 10.28 लाख नए सदस्य ESIC द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल हुए है। हालांकि यह आंकड़ा अक्टूबर के मुकाबले कम है।

By Lakshya KumarEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 03:46 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:47 PM (IST)
ESIC से नवंबर में 10.28 लाख नए सदस्य जुड़े, अक्टूबर के मुकाबले कम है आंकड़ा
ESIC से नवंबर में 10.28 लाख नए सदस्य जुड़े, अक्टूबर के मुकाबले कम है आंकड़ा

नई दिल्ली, पीटीआइ। नवंबर 2021 में लगभग 10.28 लाख नए सदस्य ESIC द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल हुए जबकि इससे पिछले महीने (अक्टूबर) में 12.39 लाख सदस्य जुड़े थे। इस आधिकारिक आंकड़े ने देश में औपचारिक क्षेत्र के रोजगार पर एक परिप्रेक्ष्य दिया है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में सकल नए नामांकन अप्रैल में 10.78 लाख, मई में 8.91 लाख, जून में 10.68 लाख, जुलाई में 13.42 लाख, अगस्त में 13.47 लाख और सितंबर 2021 में 13.57 लाख थे। यह भी NSO की रिपोर्ट से सामने आया है।

जून, जुलाई और अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल अप्रैल के मध्य में देश में महामारी की दूसरी लहर के बाद राज्यों द्वारा COVID-प्रेरित प्रतिबंधों में ढील के बाद नामांकन में वृद्धि हुई है। NSO की रिपोर्ट से पता चला है कि ESIC के साथ नए सदस्यों का सकल नामांकन 2020-21 में 1.15 करोड़ था, जबकि 2019-20 में 1.51 करोड़ और 2018-19 में 1.49 करोड़ था। सितंबर 2017 से मार्च 2018 तक लगभग 83.35 लाख नए सदस्य ESIC योजना में शामिल हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2017 से नवंबर 2021 तक ESIC के साथ सकल नए नामांकन 5.93 करोड़ थे।

NSO की रिपोर्ट ESIC, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF) और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नए सदस्यों के पेरोल डेटा पर आधारित है। NSO सितंबर 2017 से शुरू होने वाली अवधि को कवर करते हुए अप्रैल 2018 से इन निकायों के ऐसे डेटा जारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2021 में रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के साथ शुद्ध नए नामांकन 13.95 लाख थे, जो अक्टूबर 2021 में 11.10 लाख थे। इससे पता चला कि सितंबर 2017 से नवंबर 2021 तक लगभग 4.88 करोड़ (सकल) नए सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि योजना से जुड़े।

chat bot
आपका साथी