Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana: अब मार्च, 2022 तक मिलेंगे इस स्कीम के बेनिफिट्स, जानिए इसमें क्या है खास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के विस्तार का ऐलान किया है। इस स्कीम को एक अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया गया था। इस स्कीम कि समयसीमा 30 जून को समाप्त हो रही थी।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 07:08 AM (IST)
Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana: अब मार्च, 2022 तक मिलेंगे इस स्कीम के बेनिफिट्स, जानिए इसमें क्या है खास
Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana की मियाद अब 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के विस्तार का ऐलान किया है। इस स्कीम को एक अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया गया था। कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के समय विभिन्न बिजनेसेज को हुए नुकसान के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर में वृद्धि के लिए यह स्कीम लायी गई थी। इस स्कीम के तहत नई नियुक्ति करने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इस स्कीम कि समयसीमा 30 जून को समाप्त हो रही थी। इस स्कीम की मियाद अब 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है।

अब तक 21.42 लाख लाभार्थियों को मिल चुका है लाभ

सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक 18 जून, 2021 तक Aatmanirbhar Bharat Rozgar Yojana का लाभ 79,577 प्रतिष्ठानों के 21.42 लाख लाभार्थियों को दिया चुका है। सकार इस मद में 902 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमी को रिवाइव करने के उपायों का सोमवार को ऐलान किया। उन्होंने कहा, ''यह स्कीम 30 जून, 2021 तक के लिए वैध थी। इसे 31 मार्च, 2022 तक के लिए विस्तारित किया गया है।''

इस स्कीम के तहत दिए जाते हैं ये Benefits

Aatmanirbhar Bharat Rozgar Yojana के तहत 15,000 रुपये से कम वेतन वाले नए कर्मचारियों की ओर से सरकार दो साल तक पीएफ अंशदान करती है। इतना ही नहीं नियोक्ताओं के मद का अंशदान भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस तरह सरकार ऐसे कंपनियों के नए कर्मचारियों के पीएफ खाते में 24 फीसद (कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की ओर से) राशि का अंशदान कर रही है, जिनके कर्मचारियों की संख्या 1,000 तक है।

इस स्कीम के लिए कुल 22,810 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

• Aatmanirbhar Bharat Rozgar Yojana

- Extended

- 58.50 Lakh est. beneficiaries pic.twitter.com/LjKF3dpPLA

— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) June 28, 2021
chat bot
आपका साथी