अगले 15 वर्षों में 8 ट्रिलियन डॉलर की होगी इंडियन इकोनॉमी: अरविंद पानगड़िया

अरविंद पानगड़िया का कहना है कि आने वाले 15 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था करीब 520 लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी

By Surbhi JainEdited By: Publish:Wed, 19 Jul 2017 10:39 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jul 2017 10:39 AM (IST)
अगले 15 वर्षों में 8 ट्रिलियन डॉलर की होगी इंडियन इकोनॉमी: अरविंद पानगड़िया
अगले 15 वर्षों में 8 ट्रिलियन डॉलर की होगी इंडियन इकोनॉमी: अरविंद पानगड़िया

नई दिल्ली (जेएनएन)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पानगड़िया ने कहा है कि अगले 15 वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था आठ टिलियन डॉलर यानी 8000 अरब डॉलर (520 लाख करोड़ रुपये) की होगी। मौजूदा अर्थव्यवस्था यानी सकल घरेलू उत्पादन 2.3 टिलियन डॉलर (150 लाख करोड़ रुपये) की है। इस तरह 15 साल में गरीबी लगभग खत्म हो जाएगी और ज्यादातर लोग संपन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संपन्नता, जीवन स्तर और सुविधाएं जो पश्चिमी जगत में सामान्य हैं, अगले 15 वर्षो में भारत की बड़ी आबादी तक इनकी पहुंच बन जाएगी। आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज रफ्तार हासिल करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उसने चीन को पीछे छोड़ दिया है। 2016-17 तक भारत की डॉलर मूल्य में वार्षिक विकास दर करीब नौ फीसद रही। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई कमीशन द्वारा आयोजित बहुपक्षीय चर्चा में उन्होंने कहा कि डॉलर की सही एक्सचेंज के अनुसार कीमत का निर्धारण करें तो विकास दर नौ फीसद के आसपास रही।

अगर हम विकास दर का अनुमान काफी अनुदार तरीके से भी करें तो सालाना आठ फीसद की रफ्तार से 15 साल में भारत की अर्थव्यवस्था आठ टिलियन डॉलर की होगी। आज यह 2.3 टिलियन डॉलर की है। 15 साल बाद प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 5000 डॉलर यानी 3.25 लाख रुपये हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी