SBI के इस खास कार्ड के फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?

एसबीआई इन टच टैप एंड गो डेबिट कार्ड (sbiINTOUCH Tap Go debit card) के जरिए ग्राहक कॉन्टैक्टलेस खरीदारी कर सकते हैं

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:00 PM (IST)
SBI के इस खास कार्ड के फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?
SBI के इस खास कार्ड के फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है, जो sbiINTOUCH के तहत बहुत सी बैंकिंग सुविधाओं को प्रदान करता है। एसबीआई इन टच टैप और गो डेबिट कार्ड (sbiINTOUCH Tap & Go debit card) के जरिए ग्राहक कॉन्टैक्टलेस खरीदारी कर सकते हैं। इस कार्ड को PoS पर स्वाइप करने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ PoS के पास रखकर ही ट्रांजेक्शन की जा सकती है। यह कार्ड एनएफसी टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

एसबीआई इन टच एंड गो डेबिट कार्ड के खास फीचर्स:-

1. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, इस कार्ड से प्रति 200 रुपये खर्च करने पर एक फ्रीडम रिवार्ड पॉइंट मिलता है।

2. कार्ड जारी होने के एक महीने बाद पहली खरीदारी पर 50 बोनस फ्रीडम रिवार्ड पॉइंट दिए जाते हैं।

3. कार्ड जारी होने के एक महीने बाद दूसरी खरीदारी 50 अतिरिक्त फ्रीडम गिफ्ट बोनस पॉइंट मिलते हैं।

4. कार्ड जारी होने के एक महीने बाद तीसरी खरीदारी पर बैंक 100 बोनस फ्रीडम रिवार्ड्ज पॉइंट देता है।

5. अगर एक तिमाही में कम से कम 3 खरीदारी के लिए एसबीआई इनटच टैप एंड गो डेबिट कार्ड का उपयोग जारी रखते हैं तो उस तिमाही के पॉइंट दोगुने हो जाएंगे। इन पॉइंट को जमा किया जा सकता है और गिफ्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. शॉपिंग करते वक्त इस कार्ड से बहुत तेजी से भुगतान किया जा सकता है। इस कार्ड का इस्तेमाल मूवी टिकट बुक करने, यात्रा करने, ऑनलाइन शॉपिंग या इंटरनेट पर पेमेंट करने के लिए किया जा सकता है।

इस कार्ड पर इस तरह के चार्ज लगते हैं:

प्रकार                                 चार्ज

इशूएंस चार्ज                         0

एनुएल मेंटेनेंस चार्ज             175 रुपये प्लस जीएसटी

कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज             300 रुपये प्लस जीएसटी

sbiINTOUCH ब्रांच से इन सर्विस का फायदा लिया जा सकता है:

1. ब्रांच से सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट और पीपीएफ आदि खोल सकते हैं। इन sbiINTOUCH ब्रांच से ग्राहक होम, कार, एजुकेशन और पर्सनल लोन ले सकते हैं।

2. इलेक्ट्रॉनिक चेक डिपॉजिट मशीन के जरिए चेक जमा किया जा सकता है। ई-टीडीआर, ई-एसबीआई फ्लेक्सी, ई-टैक्स सेविंग जैसे डिपॉजिट और कैश डिपॉजिट मशीन से कैश भी जमा कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी