भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल

भाई बन ससुराल पहुंचे युवकों ने पहले महिला के साथ दुष्‍कर्म किया और उसका वीडियो बना लगातार यौन शोषण करते रहे।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 27 Jun 2018 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jun 2018 08:27 PM (IST)
भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल
भाई बनकर ससुराल पहुंचे युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना करने लगे ब्‍लैकमेल

पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया में हथियार के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बना कर यौन शोषण करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें नगर के वार्ड संख्या 2 के आकाश पटेल एवं भोला पटेल को आरोपित किया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपी उसके ससुराल पहुंचे। उसकी सास से उन्होंने खुद को मायके के रिश्ते के भाई बताया और रात्रि में वहां ठहर गए।

रात में ही दोनों ने हथियार का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वे लगातार उसका यौन शोषण करने लगे।

मायके आने पर भी वे जबरन उसके घर में घुस जाते और उसके पिता या पति को वीडियो दिखाने की बात कह मनमानी करते। पीडि़ता का पति नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। इन दोनों की मनमानी से तंग आकर पीडि़ता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी