दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला

बगहा। जिले के नदी थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला

बगहा। जिले के नदी थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता सहित उसके बच्चों को भी घर से निकाल दिया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने ठकराहा थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि ठकराहा थाने के रूपा टोला निवासी सिधु देवी की शादी दो साल पहले नदी थाने के भगवानपुर निवासी लक्ष्मण चौधरी के पुत्र सिकंदर चौधरी से हुई। शादी के समय विवाहिता के मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर उसकी विदाई की। ससुराल जाने के बाद कुछ दिनों ने उसे अच्छे से रखा गया। कुछ दिनों बाद दहेज में एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। अक्टूबर-2020 में सिधु के पिता ने 50 हजार रुपये दिये। उसके बाद भी उसके ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते रहे। महिला का आरोप है कि इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत के साथ उसके साथ गलत बर्ताव किया। गत एक मार्च को उक्त महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसमें पति सिकंदर चौधरी, ससुर लक्ष्मण चौधरी, बीरन चौधरी, सास सुशीला देवी व रानी कुमारी को आरोपित किया गया है। ससुरालियों के द्वारा घर से निकाल देने के बाद उक्त महिला अपने मायके ठकराहा चली गई। बीते तीन मार्च को उसके पति उसके घर गया और उसके साथ उसकी मां के साथ मारपीट करने के बाद गहना आदि लेकर चला गया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई। लेकिन उसके ससुराल के लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। मामले में बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी