क्षेत्र की अमन और शांति ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि

एसएसबी 65 वीं बटालियन के सीमांत प्रशिक्षण केन्द्र बगहा में गुरुवार को पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:20 PM (IST)
क्षेत्र की अमन और शांति ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि
क्षेत्र की अमन और शांति ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि

बगहा। एसएसबी 65 वीं बटालियन के सीमांत प्रशिक्षण केन्द्र बगहा में गुरुवार को पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले गार्ड आफ आनर दिया गया। मौके पर उपस्थित एसएसबी अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट अर¨वद कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी कंपनी बहुत ही कम समय में सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है। सुदूर इलाका होने के बाद भी हमारे अधिकारी व जवान भारत-नेपाल की सरहद पर 24 घंटे चौकसी बरतते हैं। हम सजग है, इसी कारण से बगहा की जनता चैन की नींद सो रही है। यही हमारी कंपनी के हर साथी की उपलब्धि है। कम संसाधनों में भी हमारे जवान सरहद पर जंगल व पहाड़ों के बीच सीमा की सुरक्षा में चौबीस घंटे तैयार बैठे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। कारण कि जंगल के जितने भी बीओपी हैं वहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। एक बीओपी से दूसरे बीओपी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। उसके बाद भी हमारे जवान व अधिकारी पैदल जंगल व पहाड़ों को लांघ कर नदी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कंपनी की स्थापना 13 सितम्बर 2013 को जामनगर गुजरात में की गई थी। उस समय इस कंपनी के कमांडेंट एचआर भरोठ बनाए गए थे। उनके नेतृत्व में एसएसबी 65 वीं बटालियन के जवान व अधिकारी पांच सालों तक गुजरात में काम किया। फिर केन्द्र सरकार ने 31 मार्च 2018 को इस कंपनी को बेतिया में स्थापित किया। लेकिन जगह के अभाव में कंपनी अभी बगहा में है। कमांडेंट के संबोधन के बाद स्थापना दिवस के अवसर पर अधिकारियों व जवानों के बच्चों के बीच खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संदीक्षा संस्था की अध्यक्ष संध्या देवी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर सहायक कमांडेंट सतीश चन्द्र गंगवार, निरीक्षक प्रशासन मुकेश खटुम्बरिया, सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल, शंभु सेनवार, सुभाष कुमार, प्रलोय राय सहित अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी