श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा को ले मंदिर सजा

नरकटियागंज। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण हे वासुदेव जैसी भक्ती गीतों बजता र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 01:30 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 01:30 AM (IST)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा को ले मंदिर सजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा को ले मंदिर सजा

नरकटियागंज। श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण हे वासुदेव जैसी भक्ती गीतों बजता रह। मंगलवार कृष्ण जन्माष्टमी को ले नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित श्री कृष्ण मंदिरों पर उत्साह का माहौल बना रहा। इसी कड़ी में शहर के चीनी मिल समीप स्थित प्रसिद्ध बिरला मंदिर को जन्माष्टमी पर्व के निमित काफी आकर्षक ढ़ंग से सजाया संवारा गया है। मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का झूला भी लगा रहा। पर्व को ले अधिकांश महिला और पुरूष मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते रहे। इस दौरान मंदिर के बाहर भी मेला जैसा माहौल रहा। शहर का यह मंदिर श्री कृष्ण भगवान के लिए काफी प्रसिद्ध है। पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगे इलेक्ट्रिक लाइट से सजाया गया। साथ ही मुख्य द्वार को भी आकर्षण लाइटों से सजाया गया। मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की भी तैनाती रही। इसके अलावा शहर में स्थित सत्य नारायण मंदिर, राधा कृष्ण धर्मशाला, रामजानकी पोखरा मंदिर, रामजानकी बाजार मंदिर, रामजानकी पांडेयटोला मंदिर, सिद्धि विनायक मंदिर, देवी स्थान मंदिर समेत कई छोटे बड़े मंदिरों पर पर्व की तैयारी देखने को मिली। मंदिरों पर साउंड सिस्टम और आकर्षक झालरों से भव्यता रही। कई मंदिरों पर भजन संकीर्तन का आयोजन भी हुआ। मध्य रात्री बारह बजते ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद महिलाओं के द्वारा पालना में रखे भगवान को झूला झुलाया गया। साथ ही सोहर गीत हुए। हालांकि लॉक डाउन है। सरकार का सख्त निदेश है कि शारीरिक दूरी का पालन करना है। इडको लेकर भीड़ नही लगना है। इसका भी ख्याल रखा गया। इनसेट

चौक-चौराहों पर लगी जलेबी की दुकानें

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर के चौक चौराहों पर फलाहारी जलेबी की दुकानें सजी रही। पर्व को ले अधिकांश महिलाओं ने व्रत रखा। उपवास रखने वालों ने अरूआ का जलेबी का सेवन किया। इस दिन जलेबी की मांग अधिक रही। दुकानदारों ने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर्व पर जलेबी का डिमांड बढ़ जाता है। इसको देखते हुए दुकानों पर खासकर इस दिन जलेबी बनाई जाती है। महात्मा गांधी रोड, आर्य समाज मंदिर रोड, शिवगंज समेत कई चौक चौराहों पर सजी है।सरकार का सख्त निदेश है कि शारीरिक दूरी का पालन करना है। इसको लेकर भीड़ नही लगना है। इसका भी ख्याल रखा गया।

chat bot
आपका साथी