रेड लाइट एरिया के छह मकान सील

चार दिन पूर्व शहर के नाजनी चौक स्थित रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी के दौरान जिन मकानों से वेश्यावृत्ति के लिए रखी गई लड़कियों को मुक्त कराया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 11:35 PM (IST)
रेड लाइट एरिया के छह मकान सील
रेड लाइट एरिया के छह मकान सील

बेतिया। चार दिन पूर्व शहर के नाजनी चौक स्थित रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी के दौरान जिन मकानों से वेश्यावृत्ति के लिए रखी गई लड़कियों को मुक्त कराया गया था। उन सभी मकानों को सील कर दिया गया है। रविवार को भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बेतिया अंचलाधिकारी रधुवीर प्रसाद की मौजूदगी में भवनों को सील किया गया। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि छह मकानों को सील किया गया है। रविवार की दोपहर नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार, बानुछापर ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, नगर थाना के मोहम्मद अलाउद्दीन, जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी व महिला-पुरुष जवान रेडलाइट एरिया में पहुंचे। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में भवनों को सील किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परवेज अहमद की पत्नी रशीदा शेख उर्फ सुनीता, मोहम्मद अहमद की पत्नी गुड़िया व बबली, मेहताब कुरैशी की पत्नी रेहाना खातून, दीपक खलीफा की पत्नी नीतू देवी, मोहम्मद सफी की पत्नी रौशन आरा व सम्मी खान की पत्नी सोनी खातून का मकान सील किया गया है। बता दें कि चार दिन पूर्व पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी की थी। इस दौरान कुछ घरों से लड़कियों और महिलाओं को मुक्त कराया गया था। इन घरों में लड़कियों और महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। इस मामले में पुलिस वेश्यावृत्ति कराने वाले कई महिला-पुरुषों व ग्राहकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी।

chat bot
आपका साथी