वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान होंगे खुशहाल

बगहा। किसानों को सूचना व नई तकनीकी से जोड़ने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन रामनगर प्रखंड क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 03:00 AM (IST)
वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान होंगे खुशहाल
वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान होंगे खुशहाल

बगहा। किसानों को सूचना व नई तकनीकी से जोड़ने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन रामनगर प्रखंड के देवराज क्षेत्र के मंगुराहा गांव में आयोजित की गई। सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृषि आधारित इस क्षेत्र के किसानों को इस कार्यक्रम के दौरान बाहर से कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्हे आधुनिक तकनीकी से खेती के गुण बताए। डिजिटल इम्पावरमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में सामुदायिक सूचना केंद्र मंगुराहा में हुए इस कार्यक्रम में कम पानी में खेती कैसे करें? सही बीज व दवा का इस्तेमाल के साथ ही कम खेत में अधिक उपज के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय किसान नंद किशोर कुशवाहा ने किया। इसका संचालन फाउंडेशन के प्रांतीय प्रबंधक सइद सिद्दकी के द्वारा किया गया। सिद्दिकी ने उपस्थित किसानों को बताया कि सूचना व तकनीकी इस क्षेत्र में विकसित कर सभी किसानों को देश दुनिया से जोड़ा जाएगा। जिसकी शुरूआत इस गांव से की गई है। इस तरह के कार्यक्रम दूसरे गांव व क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान बाहर से आए कृषि विशेषज्ञों में नवीन ¨सह मल¨चग तकनीक ने उपस्थित किसानों को अत्याधुनिक तरीके से खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि आजकल कम खेती में भी अच्छी पैदावार की जा सकती है। विशेषज्ञ संतोष कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को ड्रीप इरिगेशन के माध्यम से खेतों में कम से कम पानी के खपत को लेकर जानकारी दी। उन्होने बताया कि पूरे खेत में पानी भर देने से भी बहुत फायदा नहीं होता है। बस पानी को वहीं दे जहां इसकी जरूरत है। इस दौरान कई जागरूक किसानों ने भी उन्नत खेती के तकनीक एक दूसरे से साझा किया। इस कार्यक्रम सह प्रशिक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं व उनके पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया कार्यक्रम में घनश्याम शुक्ला समेत अन्य दर्जनों किसान शामिल रहें।

chat bot
आपका साथी