दीपावली मिलन समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बेतिया। महिला संगठन इनरव्हील व रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 06:34 AM (IST)
दीपावली मिलन समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
दीपावली मिलन समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बेतिया। महिला संगठन इनरव्हील व रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर के कमलनाथ नगर स्थित राजकुमार सोमानी के घर आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में महिला व पुरुषों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा दीपावली पर हम पर्यावरण का ख्याल जरूर रखे। ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। इस दौरान चूड़ी पहनाओ, हॉजी आदि विभिन्न गेम का आयोजन भी किया गया था। गेम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया गया। जबकि हॉजी में जीतने वालों को पुरस्कार दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोविद अग्रवाल तथा इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष इंदिरा पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया। घर आंगन को दीपो से सजाकर तथा फूलझरी छोड़ दीपावली को सेलीब्रेट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिट्टी के दिए जला कर किए गए। स्वयं क्लब के अध्यक्ष, गोविद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष इमानुएल शर्मा, रेणु शर्मा, मीना तोदी, इंदिरा पोद्दार आदि ने शुरुआत की। मौके पर डा. प्रदीप कुमार, डा. प्रमोद तिवारी, डा. संजय कुमार, पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष गीरेंद्रनाथ तिवारी, टीएन तोदी, इमानुएल शर्मा, कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार, प्रदीक एडवीन, राजकुमार सोमानी, मीना तोदी, शीला रंजन, कमल अरोड़ा, रेणु शर्मा, पम्मी सिन्हा, रंजना गोयल, बीणा चौधरी, मधु सिंह, राशी अग्रवाल, नमिता तिवारी, यशा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी