बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन में झंडारोहण के बाद डीएम कुंदन कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 01:47 AM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 01:47 AM (IST)
बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत
बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत

बेतिया । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन में झंडारोहण के बाद डीएम कुंदन कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बकुलहर के पुजारी हत्याकांड को कुछ ही घंटे में सुलझाने और आरोपित को गिरफ्तार करने को लेकर चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार व गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय को सम्मानित किया गया। जबकि कुछ माह पूर्व बानुछापर में घर में पिस्टल के बल पर बंधक बनाए एक अपराधी के कब्जे से पूरे परिवार वाले को सकुशल बचाने के लिए प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन, तकनीकी शाखा के राजीव कुमार रजक को सम्मानित किया गया। बेहतर परेड के लिए प्लाटून पदाधिकारी अमित कुमार सिंह सम्मानित हुए। डीएम और एसपी ने लोकअभियोजकों, राष्ट्रगान और स्काउट दल के सदस्यों आदि को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आजादी हमें हजारों देशभक्तों के बलिदान के बाद मिला है। देशभक्तों ने राष्ट्र के नाम पर अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें आजादी दिलाई है। आज उन्हें याद कर नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि चंपारण की पावन धरती से ही गांधी जी ने आजादी का बिगुल फूंका था, जो पूरे देश में एक मिसाल बना। एसपी ने कहा कि आज भारत दुनिया के हर क्षेत्र में उपलब्धियों की परचम लहरा रहा है। साइंस, टेक्नोलॉजी, कृषि, खेल में भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां तक कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी काफी ऊंची उड़ान भरी है। भारत हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी कई मोर्चे पर बहुत काम करना है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आपकी काफी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। कानून का पालन कराने का भार आप पर है। सर्दी, गर्मी, बरसात, धूप में आम लोगों की सुविधा के लिए रात दिन ड्यूटी करते हैं। लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रक्षा का जज्बा मन में जलाए रखनी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आह्वान किया कि वे अपने हृदय में देश प्रेम और कानून की रक्षा का जज्बा का दीप मन में जलाए रखें। इसके बाद एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उपविकास आयुक्त अनिल कुमार, एसडीएम डॉ विनोद कुमार, सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय, मुख्यालय डीएसपी आलोक कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मो. सद्दाम हुसैन, सार्जेंट मेजर केके गुप्ता, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, सहित कई थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी