नशे की हालत में मधुबनी का पशु चिकित्सक गिरफ्तार

कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदभावका नदी पुल से एक पशु चिकित्सक शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 12:15 AM (IST)
नशे की हालत में मधुबनी  का पशु चिकित्सक गिरफ्तार
नशे की हालत में मधुबनी का पशु चिकित्सक गिरफ्तार

बेतिया । कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदभावका नदी पुल से एक पशु चिकित्सक शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। इसे कठियामठिया के वाकिफ अली ने अपने गांव के सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने वाकिफ अली की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान मधुबनी जिला अंतर्गत लखनौर थाना क्षेत्र के लछुआ सहरवा गांव के परमानन्द मिश्रा (30) के रूप में हुई है। यह नेपाल के भिस्वा से शराब पीकर पूरब तरफ जा रहा था। इसी बीच वाकिफ अली से मुलाकात हुई। इसे देख वह गाली देने लगा। तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शराबी के गिरफ्तार होने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह भेलाही में पशुओं का चिकित्सा कार्य करता है।

chat bot
आपका साथी