छठ घाटों पर दिखा आस्था का अलौकिक नजारा

नरकटियागंज में लोक आस्था का महापर्व शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 01:21 AM (IST)
छठ घाटों पर दिखा आस्था का अलौकिक नजारा
छठ घाटों पर दिखा आस्था का अलौकिक नजारा

बेतिया। नरकटियागंज में लोक आस्था का महापर्व शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। यह चार दिवसीय त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया

गया। छठ को लेकर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए थे। कई प्रमुख घाटों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। कुछ बड़े घाटों पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया था। नदी एवं तालाब घाटों पर पूजा समितियों द्वारा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी। राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे, एसडीओ साहिला, एसडीपीओ कुंदन कुमार, बीडीओ सतीश कुमार, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं घाटों पर घूमते और पल-पल का जायजा लेते रहे। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। घाट की छटा निराली लग रही थी। सबसे

अधिक भीड़ हड़बोड़ा नदी पर चीनी मिल छठ घाट और धुमनगर घाट पर रही। पोखरा चौक अवस्थित आदर्श पोखरा, गोपाला ब्रह्मा स्थान छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर आस्था को लेकर आकर्षक नजारा रहा। चहुंओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में नहर, नदी, तालाबों, अन्य जल स्त्रोतों सहित दरवाजे और छतों पर बनाएगा गए

कृत्रिम घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। विभिन्न जल

स्त्रोतों पर बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को संध्या अ‌र्घ्य तथा शनिवार को उगते सूर्य को जल एवं दूध से अ‌र्घ्य अर्पण कर भगवान भास्कर की पूजा -अर्चना करते हुए मंगलकामना की। लोक आस्था के महापर्व को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। छठ घाटों पर बच्चों ने खूब पटाखे फोड़े।

chat bot
आपका साथी