अंचल कार्यालय के रोक के बाद भी ठोक दिया छतदार मकान

बेतिया। बेतिया राज व अंचल कार्यालय नगर निगम कार्यालय के अगल-बगह अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल कार्यालय गेट के आस-पास अवैध निर्माण चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:17 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:17 AM (IST)
अंचल कार्यालय के रोक के बाद भी ठोक दिया छतदार मकान
अंचल कार्यालय के रोक के बाद भी ठोक दिया छतदार मकान

बेतिया। बेतिया राज व अंचल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय के अगल-बगह अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल कार्यालय गेट के आस-पास अवैध निर्माण चल रहा है। अतिक्रमण पर नजर डाले तो यहां से अंचल कार्यालय की दूरी महज 100 मीटर भी नहीं है। अधिकारी के साथ अंचल के तमाम कर्मचारी इस रास्ते से गुजरते हैं। अतिक्रमणकारी पक्का निर्माण करा रहे है। उनमें ना किसी का डर हैं ना खौफ। हौसला इस कदर बुलंद हैं कि अंचलाधिकारी के मौखिक आदेश के बाद भी निर्माण जारी है। बताया जाता है कि यहां पहले झोपड़ी बनी और अब पक्का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण मुकेश कुमार का कहना है कि अंचल प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध निर्माण चल रहा है। कई लोगों ने मौखिक शिकायत की। अधिकारियों ने कहा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। लेकिन प्रतिदिन निर्माण कार्य चल रहा है। व्यवसायी पंकज प्रसाद का कहना है कि अंचल कार्यालय के महज 100 मीटर की दूरी पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह दिखाई नहीं देता। उन्हें कोई शिकायत कर्ता चाहिए। तब कार्रवाई करेंगे। स्थिति यह है कि अगर कोई अतिक्रमणकारी अंचल परिसर में जाकर निर्माण करने लगे तो भी ये अधिकारी शिकायतकर्ता खोजेंगे। वे स्वयं से कुछ नहीं कर सकते।

------------------------

अंचल के आस-पास हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगा दी गई है। जमीन किसकी हैं अंचल की हैं या फिर बेतिया राज की अन्यथा नगर निगम की है। इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है।

श्यामाकान्त

बेतिया अंचलाधिकारी

chat bot
आपका साथी