लूटकांड के खुलासे में देरी होने पर एसपी ने जताई नाराजगी

रामनगर, शनिवार को एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता ने रामनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि वर्ष 2017 में थाना क्षेत्र में एक भी लूट की वारदात नहीं हुई। जबकि वर्ष 2018 में अबतक 2 वारदातें सामने आ चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 06:04 PM (IST)
लूटकांड के खुलासे में देरी होने पर एसपी ने जताई नाराजगी
लूटकांड के खुलासे में देरी होने पर एसपी ने जताई नाराजगी

बगहा। रामनगर, शनिवार को एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता ने रामनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि वर्ष 2017 में थाना क्षेत्र में एक भी लूट की वारदात नहीं हुई। जबकि वर्ष 2018 में अबतक 2 वारदातें सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने इसमें एक कांड का उछ्वेदन तो कर लिया। लेकिन एक मामला अभी भी लंबित चल रहा है। एसपी ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार को अविलंब इस कांड के पटाक्षेप का निर्देश दिया। एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के क्रम में अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी इस धंधे में जुड़ा धंधेबाज बचना नहीं चाहिए। साथ ही शराबियों पर भी नजर रखें। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन करने की बात कही। साथ ही गंभीर मामलों को निबटाने में भी तेजी दिखाने का निर्देश दिया। इस दौरान वाहन जांच अभियान को भी जारी रखने का निर्देश एसपी ने दिया। मौके पर उपस्थित अंचल पुलिस निरीक्षक मो. इस्लाम को निर्देश देते हुए कहा कि ठंड का मौसम प्रारंभ हो गया है। ऐसे मौकों की तलाश में चोर रहते है। इसलिए रात्रि गश्ती को बढ़ाया जाए। इसके लिए गलियों का गश्त भी जरूरी है। वाहन चोरों पर भी नजर बनाकर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। जरूरत के अनुसार ऐसे मामलों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद भी लें।आने वाले दीवाली एवं छठ पूजा को लेकर भी एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि इन त्योहरों को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। इस निरीक्षण के क्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार के अलावा, कृष्णा जी राय, र¨वद्र ¨सह, अशोक शाही, नारायण मंडल के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी